भारत

Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ बाइक पर निकले बीजेपी के सांसद,आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम

शुक्रवार को दिल्ली के प्रगति मैदान से 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली निकाली गई। इस रैली को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Har Ghar Tiranga : प्रगति मैदान से रैली का आयोजन,उपराष्ट्रपति धनखड़ ने ‘हर घर तिरंगा’ रैली को दिखाई हरी झंडी


ये अभियान 15 अगस्त तक पूरे भारत में चलेगा। दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में बीजेपी की तरफ से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यहां सांसदों की बाइक रैली को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हरी झंडी दिखाया।

Read More: India-China Relation: अजीत डोभाल जोहान्सबर्ग में फ्रेंड्स ऑफ ब्रिक्स मीटिंग में हुए शामिल, सीमा विवाद सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सांसदों की बाइक रैली –

यह रैली 11 अगस्त को प्रगति मैदान से शुरू हुई है। यहां से इंडिया गेट सर्किल और कर्तव्य पथ पर चलाने के बाद मोटरसाइकिलें मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पर जाकर समाप्त हो जाएगी।  इस रैली में कई केंद्रीय मंत्रियों समेत कई सांसदों ने भी हिस्सा लिया है। आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष में केंद्र सरकार इस साल भी हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा  रहा है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को दिल्ली के प्रगति मैदान से ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली निकाली गई। इस रैली को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस रैली में कई सांसद शामिल –

इस रैली में अनुराग ठाकुर, जी किशन रेड्डी, और अर्जुन राम मेघवाल समेत कई केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सांसद शामिल हुए। इस रैली मे शोभा करंदलाजे ने भी हिस्सा लिया है। हर घर तिरंगा  कार्यक्रम को  केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने आयोजित किया है। हर घर तिरंगा के तहत लोगों को अपने घरों और दफ्तरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

Read More: Indian Tilak : क्यों है तिलक के बिना, हर पूजा-पाठ अधूरा

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा –

बाइक रैली से पहले केंद्रीय मंत्री  किशन रेड्डी ने कहा ‘हर घर तिरंगा’  आने वाले 15 अगस्त को देश के हर नागरिक अपने घरों पर तिरंगा लगाएं। यह ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का समापन कार्यक्रम है, और हर किसी को इसका हिस्सा बनना चाहिए।

अर्जुन राम मेघवाल ने कहा –

अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, ”प्रत्येक नागरिक को 15 अगस्त और 26 जनवरी को अपने घरों में तिरंगा लगाना चाहिए। यह नागरिकों का कर्तव्य है। इस वर्ष 15 अगस्त विशेष है क्योंकि यह ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के समापन का प्रतीक है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

Back to top button