भारत

Global Maritime India Summit 2023 : ‘मेक इन इंडिया, मेड फॉर वर्ल्ड का, पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 का उद्घाटन किया है,और यह समिट का तीसरा संस्करण है। इस संस्करण का आयोजन मुंबई के MMRDA मैदान में किया गया है।

Global Maritime India Summit 2023 :ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 तीसरे संस्करण का हुआ उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 का उद्घाटन किया है,और यह समिट का तीसरा संस्करण है। इस संस्करण का आयोजन मुंबई के MMRDA मैदान में किया गया है।

ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 –

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 का तीसरा संस्करण का  उद्घाटन किया गया है। इस संस्करण का आयोजन मुम्बई के MMRDA मैदान में किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया है। इस कार्यक्रम में गोवा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व डिप्टी सीएम भी शामिल हुए हैं।

Read more: Bollywood Stars: इन सितारों ने एक्टिंग के लिए बीच में छोड़ी पढ़ाई, जानें कौन कौन हैं शामिल

पीएम मोदी ने किया ऑनलाइन  संबोधन –

ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 के तीसरे संस्करण के उद्घाटन में पीएम मोदी ने कहा, “ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट के तीसरे संस्करण में मैं आप सभी का अभिनंदन करता हूं। इससे पहले जब हम 2021 में मिले थे, तब पूरी दुनिया कोरोना की अनिश्चितता से घिरी हुई थी। कोई नहीं जानता था कि कोरोना के बाद का विश्व कैसा होगा, लेकिन आज दुनिया में एक नया World Order आकार ले रहा है।”पीएम मोदी ने आगे कहा कि वो दिन अब दूर नहीं है, जब भारत, दुनिया के टॉप 3 इकोनॉमिक देशों में शामिल हो जाएगा। उन्होंने कहा, “इस बदलते हुए वर्ल्ड ऑर्डर में पूरा विश्व भारत की ओर नई आकांक्षाओं से देख रहा है। आर्थिक संकट से घिरी हुई दुनिया में भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत  हो रही है। वो दिन दूर नहीं जब भारत दुनिया की टॉप 3  इकोनॉमिक देशों में से एक होगा।

https://twitter.com/BJPLive/status/1714160600144908550?s=20

MEEC प्रोजेक्ट का हुआ जिक्र –

भारत की मैरीटाइम क्षमता मजबूत रही है,इससे देश और दुनिया को बहुत लाभ भी  हुआ है। इसी सोच के साथ बीते 9 वर्षों से हम इस सेक्टर को सशक्त करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा हैं। भारत की पहल पर एक ऐसा कदम उठाया गया है, जो 21वीं सदी में दुनिया भर की मैरीटाइम इंडस्ट्री के कायाकल्प कर सकती है।  G20 समिट के दौरान इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर IMEEC पर ऐतिहासिक सहमति बनी हुई है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button