बॉलीवुड

Bollywood Stars: इन सितारों ने एक्टिंग के लिए बीच में छोड़ी पढ़ाई, जानें कौन कौन हैं शामिल

बॉलीवुड के इन सितारों ने अपनी एक्टिंग के सपने को पूरा करने के लिए पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया था।इनमे अक्षय कुमार,सलमान खान,प्रियंका चोपड़ा और भी नाम शामिल है।

Bollywood  Stars: लिस्ट में शामिल इन दो सुपरस्टार्स के नाम पढ़कर आप भी चौंक जाएँगे 

इन सितारों ने एक्टिंग के लिए बीच में ही छोड़ दी थी पढ़ाई। बॉलीवुड के इन सितारों ने अपनी एक्टिंग के सपने को पूरा करने के लिए पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया था।इस लिस्ट में बॉलीवुड के कुछ सुपरस्टार्स का नाम भी शामिल है। इनमें कुछ नाम ऐसे भी हैं, जिन्हें पढ़ आप चौंक जाएंगे। बॉलीवुड के चमकते सितारे आज लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं और अपने फैन्स के लिए प्रेरणा भी हैं। ये सितारे जो कुछ भी करते हैं, लोग उन्हें फॉलो करते हैं और उनकी सराहना करते हैं।

अक्षय कुमार –

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार ने बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ दी और काम करने लगे थे। मीडिया  डॉन बॉस्को हाई स्कूल, मुंबई से पढ़ने के बाद उन्होंने गुरु नानक कॉलेज में दाखिला लिया था। लेकिन फिर ग्रेजुएशन पूरा नहीं कर पाएं और बीच में ही काम शुरू कर दिया।अक्षय कुमार की पहचान एक फिल्म एक्टर होने के साथ फिल्म प्रोड्यूसर और टेलीविजन प्रेजेंटर की भी हैं। अक्षय का जीवन बहुत संघर्ष भरा रहा है, वो न केवल एक अच्छे अभिनेता है बल्कि एक अच्छे मार्शल आर्ट के खिलाडी भी हैं। उन्होंने मलेशिया जाकर मार्शल आर्ट सिखा था, अक्षय ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत एक्शन मूवी से की थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने कॉमेडी, नेगेटिव और सभी तरह के किरदार निभाये। पिछले काफी समय से अक्षय सामाजिक और देशभक्ति जैसे सार्थक मुद्दों पर बन रही फिल्मों में नजर आ रहे हैं।

सलमान खान –

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी और सुपरस्टार बनें। लेकिन पढ़ाई की कुर्बानी तो उन्हें भी देनी पड़ी थी। सलमान ने सेंट स्टेनिस्लॉस हाई स्कूल से पढ़ाई की, लेकिन कॉलेज की पढ़ाई को उन्होंने बीच में ही छोड़ दिया।इनको शुरू से ही पढाई मे ज्यादा दिलचस्पी नही थी, उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा सेंट स्टेनिस्लास हाईस्कूल, मुम्बई से की तथा बाद मे सिंधिया स्कूल ग्वालियर मे आये। इन्होंने कॉलेज में सेकंड इयर में पढाई छोड़ कर फिल्मों मे अपने लक को आजमाया तथा कड़ी मेहनत कर कमियाबी हासिल की है।

Read more: Bigg Boss OTT 2 Highlights: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ से पुनीत सुपरस्टार पहले ही एपिसोड में हुए घर से बेघर, बिग बॉस ने लगाई फटकार

प्रियंका चोपड़ा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prianka Chopra (@priyanka_chopra109)

प्रियंका चोपड़ा क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनना चाहती थीं, लेकिन फिल्मों में काम मिलने के बाद उन्होंने पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया और काम करने लगीं।13 वर्ष  की उम्र में प्रियंका अपनी आंटी के साथ आगे की पढ़ाई के लिए यूनाइटेड स्टेट गयीं। तीन साल के बाद प्रियंका वापस भारत लौट आयीं,और फिर उन्होंने अपने पढ़ाई  बरेली के आर्मी स्कूल से पूरी की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय “में क्वीन” सौंदर्य पृष्ठक जीता। इसके बाद प्रियंका की मां ने, प्रियंका की कुछ तस्वीरें फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड के लिए भेज दी, और वह कुछ इस तरह मिस वर्ल्ड का हिस्सा बनीं और विश्व सुन्दरी 2000 का खिताब भी हासिल किया। प्रियंका को 30 नवंबर 2000 को लंदन के मिलेनियम डोम में मिस वर्ल्ड 2000 और मिस वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल क्वीन ऑफ़ ब्यूटी-एशिया एंड ओशिनिया का ताज पहनाया गया। प्रियंका मिस वर्ल्ड जीतने वाली पांचवी भारतीय प्रतियोगी थीं।

करिश्मा कपूर –

कपूर खानदान में पहले यहां के पुरुषों का ही बोलबाला था। लेकिन करिश्मा कपूर ने अपना सपना पूरा करने के लिए एक्टिंग को चुना और कपूर खानदान से ऐसा करने वाली पहली लड़की बनी थी।अपने एक्टिंग के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई भी बीच में छोड़ दी।

Read more: Bigg Boss OTT 2: आकांक्षा पुरी हुई शो से बाहर,जैद हदीद हुए नॉमिनेट

काजोल –

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

काजोल, करण अर्जुन, कुछ-कुछ होता है और बाजीगर जैसी ढेरों ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाली एक्ट्रेस काजोल ने बॉलीवुड में खूब शोहरत और बुलंदी हासिल की। उन्होंने महज 17 साल में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया, लेकिन इसके लिए उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी।

आमिर खान –

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने भी अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।आमिर खान नें सिर्फ 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की और फिर फिल्मों में काम करने लगे। इस दौरान उनकी पढ़ाई छूट गई।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button