भारत

Dr APJ Abdul Kalam Death Anniversary: स्टेशन पर बेचा अखबार-गरीबी में बीता बचपन, जानिए कलाम साहब की पुण्यतिथि पर उनकी कुछ खास बातें

एपीजे अब्दुल कलाम अपनी योग्यता और अपनी महान बातों के लिए जाने जाते थे। उनके मुंह से निकला हर शब्द युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनकी कही बातों का अगर जीवन में अमल कर लिया जाए तो हम अपने लक्ष्य तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

Dr APJ Abdul Kalam Death Anniversary: संघर्ष में बीते बचपन के कई साल, ऐसे बने मिसाइल मैन और फिर देश के राष्ट्रपति


Dr APJ Abdul Kalam Death Anniversary: आज यानी 27 जुलाई को भारत के मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम की नौ वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। आज के दिन साल 2015 में उन्होंने शिलांग में एक कार्यक्रम के दौरान दुनिया को अचानक अलविदा कह दिया था। एपीजे अब्दुल कलाम अपनी योग्यता और अपनी महान बातों के लिए जाने जाते थे उनके मुंह से निकला हर शब्द युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनकी कही बातों का अगर जीवन में अमल कर लिया जाए तो हम अपने लक्ष्य तक आसानी से पहुंच सकते हैं। डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम भारतीय वैज्ञानिक, अभियंता और राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने 15 अक्टूबर, 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम नामक गांव में जन्म लिया था और 27 जुलाई, 2015 को मेघालय के शिलांग शहर में उनकी मृत्यु हो गई थी। महान वैज्ञानिक, विचारक, शिक्षक और देश के पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की 27 जुलाई 2024, को नौ वीं पुण्यतिथि है। उनका पूरा नाम अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम है। दुनियाभर में ‘मिसाइल मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से मशहूर डॉक्टर कलाम भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, मगर उनके आदर्शों से भरा जीवन आज भी हर किसी को प्रेरित करता हैं।

बचपन से थे जिज्ञासु

डॉ कलाम ने अपनी आत्मकथा विग्स ऑफ फायर में अपने बचपन का जिक्र किया है। इसके पहले अध्याय में उन्होंने उन प्रमुख लोगों का जिक्र किया है जिनका उनके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा। इन वृत्तातों से हमें पता चलता है कि बचपन में उनमें वैज्ञानिक होने की मूलभूत गुण जिज्ञासा कूट कूट कर भरी थी और उनके संदेहों को उनके धार्मिक पिता बखूबी मिटाया करते थे। जिससे उनके अंदर वैज्ञानिक दृष्टिकोण पनपने में मदद मिली।

उपलब्धियों के लिए भारत रत्न से नवाजा गया

साल 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में अब्दुल कलाम ने मुख्य वैज्ञानिक एडवाइजर के रूप में 5 Nuclear Test का नेतृत्व किया था। Pokhran-II Nuclear Test का नेतृत्व कर अब्दुल कलाम ने उस समय प्रमुख भूमिका निभाई थी, जिसके बाद से ही उन्हें देश का Best Nuclear Scientist कहा जाने लगा। जुलाई 1992 से दिसंबर 1999 तक देश के वो परमाणु परीक्षण विभाग के चीफ रहे। उन्होंने पृथ्वी, अग्नि, त्रिशूल, नाग व आकाश नामक मिसाइल बनाई थीं। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया।

पायलट बनना चाहते थे कलाम

कलाम बचपन में पायलट बनना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। फिर वह वैज्ञानिक बने और 2002 से 2007 तक भारत के 11वें राष्ट्रपति रहे। विज्ञान में उनकी गहरी रुचि थी। वह हमेशा छात्रों को प्रेरित करते थे और बड़े सपने देखने के लिए कहते थे। डॉक्टर कलाम को 1981 में पद्म भूषण, 1990 में पद्म विभूषण और 1997 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

Read More: जानें डॉ कलाम के बचपन के बारे में….(श्रदांजलि)

एपीजे अब्‍दुल कलाम की प्रेरक बातें

1. जीवन में सफलता का आनंद तभी आता है जब कोई सफलता कठिनाई से प्राप्त की जाती है।

2. जिस दिन हमारे सिग्नेचर आटोग्राफ में बदल जाए, उस दिन मान लीजिए आप कामयाब हो गए।

3. इससे पहले कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे।

4. सपने हमारे तभी तभी सच हो सकते है जब सपनों को पूरा करने के लिए अपनी नींद तक का त्याग कर दें।

5. सपने वो नहीं होते जो आप सोते समय देखते हैं, सपने वो होते हैं जो आपको सोने नहीं देते।

6. देश का सबसे अच्छा दिमाग क्लासरूम के आखिरी बेंचों पर मिल सकता है।

7. यदि हम स्वतंत्र नहीं हैं, तो कोई भी हमारा सम्मान नहीं करेगा।

8. इंतजार करने वाले को उतना ही मिलता है, जितना कि कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।

9. मनुष्य के लिए कठिन हालात का होना बहुत जरूरी है क्योंकि इसके बिना आप सफलता का आनंद नहीं ले सकते हैं।

10. कुछ चीजों को हम बदल नहीं सकते हैं, इसलिए उनको उस रूप में ही स्वीकार करना उचित होता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button