भारत

Deoria Murder News: देवरिया में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, 6 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां जमीन के विवाद में छह लोगों की हत्या कर दी गई है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। भारी पुलिस बल तैनात है। गांव में चीख- पुकार मची है। मरने वालों में पांच लोग एक ही परिवार के शामिल हैं।

Deoria Murder News: दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे हमलावर, केवल 8 साल बेटा बचा पूरा परिवार खत्म


Deoria Murder News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सोमवार की सुबह खूनी संघर्ष में छह लोगों की हत्या हो गई। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया। मरने वालों में पांच लोग एक ही परिवार के शामिल हैं। एक युवक घायल है जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गांव में एक जमीन को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव और सत्य प्रकाश दुबे के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह प्रेम यादव का शव गली में पड़ा मिला। उनकी गला काटकर हत्या की गई थी। हत्या किसने की यह स्पष्ट नहीं था। लेकिन, यादव परिवार का शक सत्य प्रकाश दुबे पर गया।

दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे हमलावर

इससे आक्रोशित प्रेम यादव के परिजनों ने सुबह 7.30 बजे सत्य प्रकाश दुबे के घर पर हमला कर दिया। हमलावर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। बंदूक-तमंचा और गड़ासा लेकर हमला कर दिया। दुबे के परिवार में जो सामने आया उसकी हत्या करते चले गए। पहले गला काटा फिर गोली मारी। ताकि, बचने की कोई उम्मीद न रह जाए।

केवल 8 साल बेटा बचा, पूरा परिवार खत्म

हमलावरों ने सत्य प्रकाश दुबे, उनकी पत्नी किरन, बेटी सलोनी, नंदनी और बेटा गांधी को मार डाला। सत्य प्रकाश दुबे के परिवार में अब सिर्फ 8 साल का एक बेटा बचा है। उसका नाम अनमोल है। हमलावरों ने उसको भी बुरी तरह मारा है। उसकी हालत गंभीर है। गोरखपुर बीआरडी मेडिकल के लिए उसको रेफर किया गया है।

गांव में तनाव व्याप्त, अर्धसैनिक बल तैनात

घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए इलाके में अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया। छह लोगों की मौत की खबर से पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है।घटना की फिलहाल जांच चल रही है। एक साथ छह लोगों की हत्याओं के बाद गांव में तनाव व्याप्त है।

दो लोग हुए गिरफ्तार

एसपी डॉ. संकल्प शर्मा ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। तनाव को देखते हुए पीएसी भेजी जा रही है। क्योंकि, मामला दो जातियों के बीच है। ऐसे में गांव में तनाव ज्यादा है। मामले में दो की गिरफ्तारी हुई है। प्रकरण की जांच जारी है।

Read More: UP Crime: मुरादाबाद में घर पर फहराया पाकिस्तानी झंडा, सूचना मिलते ही एक्शन में यूपी पुलिस

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताया है और पीड़ित परिवार के लिए संवेदना व्यक्त की। सीएम ने पुलिस अधिकारियों को इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए, पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने की भी बात कही है। मुख्यमंत्री खुद इस घटना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद से पल पल की जानकारी ले रहे हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button