भारत
दिल्ली में बुधवार को होगा बाबा हरदेव सिंह का अंतिम संस्कार

संत निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह का पार्थिव शरीर आज कनाडा के मोंट्रियल से दिल्ली लाया जाएगा। आज ही पश्चिमी दिल्ली के बुराड़ी रोड पर श्रद्धालुओं को उनके अंतिम दर्शन कराए जाएंगे।
दिल्ली में ही बाबा हरदेव सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा, उनका अंतिम संस्कार बुधवार को दोपहर 12 बजे होगा।
बाबा हरदेव सिंह
बता दें, संत निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह का कनाडा में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में निधन हो गया था। बाबा हरदेव सिंह का जन्म 23 फरवरी 1954 को दिल्ली में हुआ। बाबा के पिता जी का नाम गुरबचन सिंह जी और माता का नाम कुलवंत कौर था।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in