लाइफस्टाइल

जानें मनी प्लांट को घर की किस दिशा में लगाने से मिलती है समृद्धि…

जानें कैसे मनी प्लांट आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखता है


अक्सर लोग अपने घर को सजाने और सुंदर दिखाने के लिए कितना कुछ करते रहते है। नई-नई चीजे टॉय करते रहते हैं। जिससे उनका घर सबसे अलग और सुंदर लगें। कुछ लोग तो अपने घर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए और घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए अपने घर पर कई तरह के पेड़-पौधे लगाते रहते हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिनका जिक्र वास्तु शास्त्र में भी किया गया है। जो आपके घर की सुंदरता को बढ़ाने के साथ ही साथ नकारात्मक ऊर्जा को भी आपके घर से दूर करेंगे। इसके साथ ही घर की तरक्की में भी एक विशेष भूमिका निभाएंगे। कुछ लोग तो इस पौधे की खासियत के बारे में पहले से ही जानते है उन्हें पता है हम किसके बारे में बात कर रहे है। जी हां हम बात कर रहे है मनी प्लांट की। तो चलिए  विस्तार जानते है इसके बारे में।

मनी प्लांट

और पढ़ें:  कोरोना काल में इस बार घर पर ऐसे मनाएं आजादी का जश्न, फॅमिली वालों के साथ करें ये चीजे

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को घर के आग्नेय दिशा में लगाना बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इसे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और इससे नकारात्मक ऊर्जा आपके घर से दूर रहती है। साथ ही साथ मनी प्लांट लगाने से आर्थिक गतिविधियों में भी लाभ प्राप्त होता है।

2. आप चाहे तो अपने घर की दक्षिण पूर्व दिशा में भी मनी प्लांट का पौधा लगा सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिशा को भगवान श्री गणेश की दिशा कहा जाता है। इस दिशा में मन प्लांट को लगाने से घर के लोगों के भाग्य में भी सुधार होता है।

3. आपको बता दें कि कभी भी आपको मनी प्लांट को अपने घर की उत्तर पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिशा में भगवान देवगुरु बृहस्पति का वास होता है जो एक दूसरे के विरोधी हैं। इसीलिए कहा जाता है कि मनी प्लांट को घर की इस दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और घर में अशुभ चीजों होती रहती हैं।

4. आप चाहे तो मनी प्लांट को आप किसी रस्सी या डंडे के सहारे बांध सकते है। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थित में सुधार होगा है साथ ही साथ भाग्य में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा। ध्यान रखें कि मनी प्लांट को पानी देते समय उसमे दूध के कुछ अंश जरूर मिलाने चाहिए। और रविवार के दिन कभी भी मनी प्लांट को पानी नहीं देना चाहिए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button