हॉट टॉपिक्स

उत्तर भारत में अगले पांच दिनों तक शीतलहर और कोहरे का सितम जारी, पहाड़ी राज्यों होगी बर्फबारी : Weather Update

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का सितम बकराल है। वहीं, घने कोहरे की वजह से लोगों को कामकाज करने में काफी परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है। आज 18 जनवरी दिल्ली का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया साथ ही दिल्ली में आज शीतलहर सुबह से ही चल रही है।

कई राज्यों में कड़ाके की ठंड में ठिठुरे लोग, देश के इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जानें आपके शहर का हाल : Weather Update

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का सितम बकराल है। वहीं, घने कोहरे की वजह से लोगों को कामकाज करने में काफी परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है। आज 18 जनवरी दिल्ली का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया साथ ही दिल्ली में आज शीतलहर सुबह से ही चल रही है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड का बढ़ा प्रकोप –

आज सुबह से ही  दिल्ली के अलावा राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश बिहार समेत कई राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है। आईएमडी मौसम विज्ञान विभाग  के अनुसार अगले पांच दिनों तक उत्तर भारत में सुबह और शाम घने कोहरे छाए रहेंगे। उत्तर भारत में इस घने कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी हो चुकी है और कई ट्रेनें काफी देरी से चल रही है। इन दिनों कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। इधर आज दिल्ली में शीतलहर जारी रहने के कारण लोग खुद को गर्म रखने के लिए अलाव के पास बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

read more : पीएम मोदी केरल के दो दिवसीय दौरे पर, असली शिव सेना पर थम नहीं रहा विवाद: Hindi News Today

इन जगहों पर छाया रहेगा कोहरा –

इस समय 15 और 16 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड-डे से लेकर गंभीर कोल्ड-डे की स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है। इधर IMD के अनुसार, 15-16 जनवरी को पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में रात/सुबह में कुछ घंटों के लिए घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की पूरी संभावना है। इसके अलावा, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, असम और मेघालय और नागालैंड के अलग-अलग इलाकों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहेगा।

बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद –

राज्यों की तो लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज थोड़ी बर्फबारी की उम्मीद है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में हल्की बारिश की आशंका है। वैसे तो 14 जनवरी से ही केरल-माहे, कर्नाटक, तमिलनाडु-पुडुचेरी-कराइकल, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के आसपास के क्षेत्रों में पूर्वोत्तर मानसून की बारिश बंद हो चुकी है। और 16 जनवरी यानी आज से पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकते है और इसके प्रभाव के कारण 16 और 17 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना की जा रही है।

बिहार और पंजाब में कड़ाके की ठंड –

उत्तर भारत के तमाम राज्यों में कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानियां बढ़ा रखी है। सबसे ज्यादा बिहार में कड़ाके की ठंड तो सितम ढा रहा है। बिहार में शीतलहर से पारा नीचे गिर गया है।  वहीं, पंजाब के कुछ स्थानों में 14-16 जनवरी के दौरान गंभीर शीतलहर चलने की संभावना है। हरियाणा में तो सोमवार को प्रदेश के नौ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में घना कोहरा छाए रहने के साथ ठंडे दिन रहने की संभावना बनी हुई है।

ट्रेनें चल रहीं लेट –

इस समय खराब मौसम के कारण सोमवार सुबह दिल्ली हवाईअड्डे पर कुल पांच उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया था। आज भी दिल्ली में घने कोहरे के कारण यात्रा करने की परेशानियां और बढ़ गई है। देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली  ट्रेनें देरी से चल रही हैं और फ्लाइट्स का भी यही हाल बना हुआ है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button