हॉट टॉपिक्स

दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का कहर और कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट : Weather Update

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड जारी है लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि अब ठंड नहीं बढ़ेगी वैसे दिल्ली में न्यूनतम तापमान में बीते चार दिनों में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

यूपी में कोल्ड डे जारी, देश के इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जानें आपके शहर का हाल : Weather Update

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड जारी है लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि अब ठंड नहीं बढ़ेगी वैसे दिल्ली में न्यूनतम तापमान में बीते चार दिनों में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड –

दिल्ली में शुक्रवार के तड़के न्यूनतम तापमान एकल अंकों में दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वैसे तो दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड अभी भी जारी है लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि अब ठंड और नहीं बढ़ेगी। पर दिल्ली में न्यूनतम तापमान में बीते चार दिनों में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में शुक्रवार तड़के न्यूनतम तापमान एकल अंकों में दर्ज हुआ है, न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

read more : इन वर्गों के यात्रियों को ट्रेन की यात्रा मिली 55 फीसदी रियायत, जानें रेल मंत्री ने क्या कहा: Indian Railways

उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

उत्तर भारत में अगले तीन से चार दिनों तक घने कोहरे की स्थिति इसी तरह से बनी रहेगी।और इधर दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत तक लोगों को भी अगले चार दिनों तक शीतलहर से निजात मिलने की कोई उम्मीद नहीं आ रही है। आईएमडी के अनुसार ये कहा जा रहा है कि पंजाब के लुधियाना में सबसे कम 3.1 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। तो वहीं, हरियाणा के सोनीपत, झज्जर, नारनौल, जींद, रेवाड़ी सहित कई स्थानों पर शीतलहर का कहर चल रहा है। वैसे आज 19 जनवरी को राज्य में कई जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, पूर्वांचल में लगातार पूर्वी हवाएं चल रही हैं। हवाओं के असर के कारण कोहरा तो गायब हो रहा है। मगर 19 जनवरी तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना भी है। पूर्वी यूपी के कुछ स्थानों पर घना कोहरा और ठंड रहने की संभावना जताई गई है। पश्चिम यूपी के अलग-अलग जिलों में तेज कोल्ड डे रहने की संभावना है। वैसे ही सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और उसके आसपास के इलाकों में तीव्र कोल्ड डे रहने की पूरी संभावना लग रही  है।

बिहार में भीषण ठंड के बीच बारिश का अलर्ट

अगर बारिश की बात की जाए तो बिहार में भी शीतलहर का कहर जारी है। पारा लगातार नीचे लुढ़क रहा है। बिहार में गुरुवार की शाम से लेकर शुक्रवार सुबह तक घना कोहरा छाया रहा है। राज्य में घने कोहरे और बारिश जैसी स्थिति से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। अगर मौसम विभाग की मानें तो ऐसी स्थिति 22 जनवरी तक रहने वाली है। वैसे तो मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी पांच दिनों- 19, 20, 21, 22 और 23 जनवरी को अधिकतम तापमान 19, 18.5, 18, 19 और 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान 7, 7.5, 8, 8.5 और 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना की गई है। मौसम विभाग ने औरंगाबाद में 22 जनवरी तक कोल्ड डे और घने स्तर के कोहरे का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button