हॉट टॉपिक्स

सर्द हवाओं से दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, आइए जानते हैं आज का मौसम का हाल: Weather Update

पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशानी को बढ़ाता जा रहा है और पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड का असर मैदानी इलाकों समेत पूरे उत्तर भारत में देखा जा रहा है। यहां के कई ऊंची चोटियों के हिस्सों पर हिमपात और निचले हिस्सों में बूंदाबांदी की आशंका की जा रही है।

पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, यूपी-बिहार और हरियाणा-पंजाब में सर्दी का सितम, जानिए अपने शहर का हाल  : Weather Update

पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशानी को बढ़ाता जा रहा है और पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड का असर मैदानी इलाकों समेत पूरे उत्तर भारत में देखा जा रहा है। यहां के कई ऊंची चोटियों के हिस्सों पर हिमपात और निचले हिस्सों में बूंदाबांदी की आशंका की जा रही है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड प्रकोप जारी –

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज यानी गुरुवार की सुबह धुंध और कोहरे की घनी चादर दिखी है। चल रही तेज बर्फीली हवाओं के कारण लोग ठिठुरते और कांपते हुए दिख रहे है। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वैसे तो दिल्ली में अगले दो से तीन दिन तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होगा और इसके अलावा अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

उत्तराखंड में होगी बारिश और बर्फबारी –

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है पर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार कहा जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण आगामी 23 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में चोटियों पर हिमपात और इसके निचले इलाकों में बूंदाबांदी के होने का आसार है। इससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

Read More: Gyanvapi Ownership Case: ज्ञानवापी मस्जिद में मिलेगा पूजा का अधिकार ?

झारखंड में 24 दिसंबर तक नहीं मिलेगी ठंड से राहत –

झारखंड में राजधानी रांची समेत कई जिलों में सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस बार तो ठंड का यह आलम  है कि यहां का तापमान तो जम्मू और शिमला से भी कम रिकॉर्ड किया गया है। इस समय तो मौसम विज्ञान केंद्र रांची की रिपोर्ट में राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़, धनबाद, साहेबगंज, मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, खूंटी में सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस जबकि उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार ये भी कहा जा रहा है कि 24 दिसंबर तक राज्य के अमूमन सभी जिलों में बादल छाए रहने की पूरी संभावना है, जिसके छंटने के बाद ही न्यूनतम तापमान से राहत मिल सकती है।

हरियाणा में शीतलहर का अलर्ट जारी –

दिसंबर के मौसम में कुछ दिनों से तेजी से लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है और राज्य में बुधवार को न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई हैं। इस समय तो प्रदेश का महेंद्रगढ़ जिला हिमाचल प्रदेश के शिमला और जम्मू से भी ठंडा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की बात मानें तो 22 दिसंबर की रात से आंशिक बादल छाने के चलते राज्य के कुछ जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईडी) ने राज्य के कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना व्यक्त की गई है और जिसके लिए अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश और बिहार के कई शहरों में शीतलहर –

उत्तर प्रदेश में भी पहाड़ों की बर्फबारी का असर दिखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का अनुमान लगाया है कि आगामी कुछ दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। इसलिए राज्य के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि आने वाले दिनों में शीतलहर चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शीतलहर से बचाव को एडवाइजरी जारी कर दिया गया है। वैसे ही बिहार में मंगलवार को पटना सहित 17 शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि व पटना समेत 14 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया है। वैसे तो बिहार में 25 दिसंबर से कनकनी बढ़नी शुरू हो जाएगी और सुबह के समय कोहरे की चादर से शहर लिपट जाएंगा और विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button