हॉट टॉपिक्स

उत्तर भारत में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, इन राज्यों में आज बारिश की संभावना : Weather Update

राष्ट्रीय राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे और सर्द हवा के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई राज्यों में घना कोहरा सुबह के समय देखा जा रहा है। वहीं लक्षद्वीप सहित दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना है।

पंजाब, दिल्ली और यूपी सहित पूरे कई जगहों पर छा सकता है कोहरा। जानें आज क्या रहेगा मौसम का हाल : Weather Update

राष्ट्रीय राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे और सर्द हवा के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई राज्यों में घना कोहरा सुबह के समय देखा जा रहा है। वहीं लक्षद्वीप सहित दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना है।

दिसंबर महीने की सर्दी का हाल –

सर्दी का मौसम आ चुका है और जैसे-जैसे दिसंबर का महीना बढ़ता जा रहा है वैसे -वैसे ही ठंड भी अपने प्रचंड रूप में दिखता जा रहा है।  इस मौसम में घना कोहरा, बर्फबारी और कई जगहों पर बारिश ये सभी मिलकर दिसंबर महीने की सर्दी को बढ़ाते जा रहे हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे और सर्द हवा के कारण कड़ाके की ठंड पड़ती जा रही है। भारत में मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। इस समय मध्यम कोहरे का सितम हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में 1 या 2 स्थानों पर गुरुवार की सुबह छाया रह सकता है और यह कोहरा शुक्रवार को भी रह सकता है। इस घने कोहरे का प्रकोप त्रिपुरा के भी एक-दो स्थानों पर भी शुक्रवार के दिन को भी देखा जा सकता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

कश्मीर में मौसम का नजारा –

कश्मीर में इन दिनों में शुष्क सर्दी के साथ लगातार गिर रहे न्यूनतम तापमान के बीच श्रीनगर में डल झील भी जमने लगी है। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे -5.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे झील के किनारों पर बर्फ की परत एक से डेढ़ इंच तक मोटी हो गई है। इस समय मौसम विभाग के अनुसार, अगले चौबीस घंटों के दौरान भी घाटी में शुष्क मौसम के बीच कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रह सकता है या कहा जा सकता है कि पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान का जमाव बिंदु शून्य से नीचे बना रह सकता है।

read more : Aadhar Card New Update: आ गया आधार से जुड़ा नया अपडेट, अब ये काम 14 दिसंबर तक करवा सकते हैं

कई राज्यों में बारिश के आसार है –

भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। इसके अलावा तमिलनाडु, सिक्किम, पश्चिम असम के लक्षद्वीप के हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा  लक्षद्वीप में भी अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button