हॉट टॉपिक्स

Mother’s Day: नीतू-रणवीर से लेकर सैफ-शर्मिला तक,मिलिए बॉलीवुड की माँ-बेटे के इन शानदार जोड़ियों

हर साल की तरह इस साल भी मदर्स डे मई के दूसरे रविवार यानी 14 मई को मनाया जाएगा। इस दिन को हर साल लोग अपने – अपने तरह से मनाते हैं।

Mother’s Day: बॉलीवुड के इन माँ – बेटे की जोड़ी जिनकी बॉन्डिंग है कमाल


Mothers Day: हर साल की तरह इस साल भी मदर्स डे मई के दूसरे रविवार यानी 14 मई को मनाया जाएगा। इस दिन को हर साल लोग अपने – अपने तरह से मनाते हैं। मदर्स डे दुनिया भर की सारी माताओं को सम्मान में मनाया जाता है। हम अपनी माताओं के प्रति अपना प्यार और सम्मान व्यक्त करते हैं। आज हम आपके लिए बॉलीवुड के उन माँ – बेटे की जोड़ी लेकर आए हैं जिन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान छोड़ी।

1. नीतू सिंह – रणबीर कपूर

नीतू सिंह फिल्म इंडस्ट्री की बेहद शानदार अदाकारा हैं। इसके साथ ही नीतू सिंह को हिंदी सिनेमा जगत की उन हीरोइनों की श्रेणी में रखा जाता है जिन्होंने बॉलीवुड में महिलाओं के लिए बदलाव लाने का काम किया है। उन्होंने अमर, अकबर, एनथोनी और रफूचक्कर जैसी फिल्में दी हैं। नीतू कपूर की जोड़ी ऋषि कपूर के साथ लोगों ने बहुत पसंद किया है।

Read More- Celebrities Who married Young: क्या आप जानते है नीतू कपूर मात्र 22 की उम्र मे बन गयी थी ऋषि कपूर की दुल्हन?

उन्होंने अपने करियर को छोड़ कपूर परिवार में शादी कर ऋषि कपूर के साथ घर बसा लिया था। नीतू सिंह बॉलीवुड की फेमस और कूल माओं में से एक हैं। उनके दो बच्चे हैं । उन्हें अक्सर रणबीर कपूर के साथ हैंगआउट करते देखा जाता है। नीतू सिंह के बेटे रणबीर कपूर बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

कहा जाता है कि रणबीर कपूर अपनी मां के काफी करीब हैं। अपनी मां की हर बात को वह सुनते और मानते हैं। अभी हाल ही में रणबीर ने आलिया भट्ट संग शादी रचाई और इसका श्रेय नीतू सिंह को भी दिया जाता है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार नीतू सिंह को आलिया अपने बेटे के लिए बहुत पसंद थी और यही वजह थी की रणबीर – आलिया का प्रेम शादी तक पहुँच पाया।

2. नीलिमा आज़मी – शाहिद कपूर

नीलिमा आजमी एक ट्रेंड कथक डांसर हैं और बाॅलीवुड तथा टीवी एक्ट्रेस भी हैं। हालांकि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा मौके नहीं मिले लेकिन कम वक्त में ही उन्होंने बहुत प्रसिद्धी पा ली। नीलिमा बॉलीवुड के अभिनेता – डायरेक्टर पंकज कपूर के साथ शादी कर सेटल हो गई थी । लेकिन दोनों का वैवाहिक जीवन सही नहीं चला और तलाक हो गया। इन दोनों की एक संतान है, वह हैं शाहिद कपूर। वह आज इंडस्ट्री के सफल एक्टर्स में से एक हैं। बाॅलीवुड को उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। नीलिमा जी और शाहिद कपूर के रिश्ते को आप लाइम – लाइट से दूर पाएंगे। लेकिन दोनों ही बॉलीवुड की फेमस माँ – बेटे की श्रेणी में शुमार हैं।

3. शर्मिला टैगोर – सैफ अली खान

शर्मिला टैगोर हिंदी सिने जगत की बेहतरीन अदाकारा हैं। उनके कई किरदार हमारे जहन में ऐसे हैं मानों वो हम में ही जी रहे हों। ‘पुष्पा’ की भूमिका आज भी दर्शकों की नजरों से दूर नहीं गई है। शर्मिला टैगोर को जितना उनके काम के लिए याद किया जाता है उतना ही उनके क्लोदिंग – स्टाइल और बेहतरीन हेयर स्टाइल के लिए भी याद किया जाता है। खैर, शर्मिला टैगोर के वैवाहिक जीवन की बात करें तो उन्होंने एक रोयल परिवार में मंसूर अली खान पटौदी से शादी की। शादी के एक साल बाद सैफ अली खान का जन्म हुआ।

आज सैफ अली खान किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अगर बात करें शर्मिला और सैफ के रिश्ते की तो यह इसी बात से पता चलता है कि सैफ ने अपने पिता की नहीं बल्कि अपनी मां का प्रोफेशन चुना। सैफ को पिता एक बेहतरीन क्रिकेटर थे। सैफ अपनी मां के काफी करीब हैं और मां की सिखाई सीख पर चलते हैं। माँ – बेटे के प्रेम को आप कई इन्टरव्यूज़ में देख सकते हैं।

Read More- Jaya Bachchan: मीडिया से खट्टे मीठे रिश्तों के अलावा महिलाओं के विषय को आगे रखने के लिए जानी जाती है जया जी!

4. जया बच्चन – अभिषेक बच्चन

जया बच्चन हिंदी सिनेमा की नामचीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। फिल्मों में अलग – अलग तरह की भूमिका निभाने वाली जया बच्चन का रियल लाइफ में भी कुछ अलग रुतबा रहा है। जया बच्चन ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से शादी की। उनके दो बच्चे हैं श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन। अभिषेक बच्चन और जया जी की बॉन्डिंग बहुत खास है। कई मीडिया प्रोग्राम्स में दोनों की बॉन्डिंग देखने को मिलता है। अभिषेक बच्चन और जया बच्चन ने साथ में लागा चुनरी में दाग, द्रोना, देश और पा जैसी फिल्मों में साथ में काम किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)

5. भाग्य श्री – अभिमन्यु दसानी

भाग्यश्री बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइनों में से एक हैं। 90 के दशक में आई फिल्म मैंने प्यार किया से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली भाग्यश्री आज भी कईयों की चहेती हैं और वो थोड़ी अधिक चहेती तब हो जाती हैं जब वह अपने बेटे अभिमन्यु दसानी के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट डालती हैं। अभिमन्यु दसानी भी अपनी माँ की तरह ही हिंदी फिल्मों में काम करते हैं। इस माँ – बेटे के बॉन्डिंग को आप इनके इंस्टाग्राम पर देख सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button