मनोरंजन

Jaya Bachchan Birthday: मीडिया से खट्टे मीठे रिश्तों के अलावा महिलाओं के विषय को आगे रखने के लिए जानी जाती है जया जी!

Jaya Bachchan Birthday:सिनेमाई पर्दे से संसद तक जया बच्चन ने महिलाओं के विषय को रखा आगे


Highlights

  • 9 अप्रैल को जया बच्चन अपना 74वां जन्मदिन मनाएंगी।
  • वह महिला हैं जिन्होंने भारत की महिलाओं के लिए हमेशा ही आवाज़ उठाई है।
  • 2004 में जया राजनीति में अग्रसर हुईं।

Jaya Bachchan Birthday: हिंदी सिनेमा की नामचीन अभिनेत्रियों में से एक जया बच्चन का नाम सुर्खियों में हमेशा आता रहता है। कभी किसी विवादित बयान को लेकर तो कभी मीडिया कर्मी से बहस को लेकर। 8 अप्रैल को जया बच्चन अपना 74वां जन्मदिन मनाएंगी। जबलपुर मध्य प्रदेश में जन्मी जया हिंदी फिल्मों में बहुत कम उम्र में ही आ गई थीं। सत्यजीत रे की फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली जया की एक अलग ही छवि थी। 1973 में जया ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से शादी की।

2004 में जया राजनीति में अग्रसर हुईं। वह 2004 से चार कार्यकालों से समाजवादी पार्टी से राज्यसभा में संसद सदस्य हैं। लेकिन क्या आप पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित जया जी के एक अलग रूप को जानते हैं। आप में से कईयों को यह मालूम नहीं होगा कि जया जी महिलाओं के लिए एक – से – बढ़कर काम करती हैं और उन्हें उनका हक दिलाती हैं।

यह वह महिला हैं जिन्होंने भारत की महिलाओं के लिए हमेशा ही आवाज़ उठाई। कभी सिनेमा स्क्रीन से तो कभी राजनीति के मंच से। फिल्मों में अक्सर शांत और चुलबुल सी भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री जया बच्चन निजी ज़िंदगी में बहुत साहसी हैं। वह महिलाओं के हक और सुरक्षा के लिए हमेशा ही आवाज़ उठाती आई हैं। आज बॉलीवुड में में जया बच्चन की पहचान अभिनेत्री से हटकर एक ऐसे समाज सेविका और ऐसे जनप्रतिनिधि की हैं जो किसी भी तरह के अत्याचार और अन्याय के खिलाफ संसद और संसद के बाहर विरोध कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराती हैं।

वैसे तो कई ऐसे फिल्मी कलाकार और फिल्मकार हैं जो संसद के रूप में राजनीति में अपना धाक जमा चुके हैं। लेकिन जया बच्चन जिस तरह से सामाजिक मुद्दों में सक्रिय रहीं हैं खास करके महिलाओं को लेकर इस कदर फिल्म से जुड़ा कोई भी सांसद सक्रिय दिखाई नहीं देता।

Jaya Bachchan Birthday
Jaya Bachchan Birthday

दिल्ली में हुए गैंगरेप पर जया बच्चन ने संसद में पुरजोर तरीके से अपनी बात रखी थी। महिला होने के नाते एक महिला के दुख को समझकर इस समझदारी के साथ जया बच्चन ने संसद में इस मुद्दे को उठाया वह कभी भूला नहीं जा सकता।महिलाओं के लिए आवाज उठाने वाली जया कई बार यह बोलती नजर आई हैं समाज की मानसिकता में बदलाव बहुत जरूरी है। जया कानून के रखवालों पर भी निशाना साधने से नहीं बचती जब बात महिलाओं के आबरू की आती है।

जया बच्चन खासकर के सदन में महिलाओं से जुड़े मुद्दों को ही उठाने के लिए जानी जाती हैं। अगर कोई महिला से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार नहीं होता तो हठधर्मी की तरह अपनी सीट से खड़ी हो जाती हैं और तब तक नहीं बैठतीं जब तक कोई इस विषय पर विचार करने के लिए तैयार न हो जाए। यह जया बच्चन जैसे महिलाओं को ही आवाज़ थी कि आज सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कानून में सुधार करके उसे सख्त बनाने की कोशिश कर रही है।

बेहतरीन अभिनय क्षमता की धनी जया बच्चन का जन्म 9 अप्रैल, 1948 को जबलपुर, मध्य प्रदेश में हुआ था। जया जी ने 1973 में अमिताभ बच्चन से शादी की। इससे पहले जया जी जया भादुरी के नाम से जानी जाती थीं। वर्तमान में जया बच्चन समाजवादी पार्टी की सदस्यता हैं। जया जी ने फिल्मों के बाद अपनी पारी राजनीति में 2004 में शुरू की। वर्ष 2004 में जया जी को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर चयनित किया गया।

जया जी अपने समय की हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक के रूप में पहचाना जाता है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने नौ फिल्मफेयर पुरस्कार जीते। जया जी ने सत्यजीत रे की महानगर ( 1963) में किशोरी के रूप में अपनी फिल्म की शुरुआत की। उनकी व्यस्क के रूप में पहली फिल्म भूमिका ( 1971) गुड्डी में थी। अपने फिल्म के हर रोल से लोगों के दिलों पर राज करने वाली जया आज महिलाओं के लिए काम कर रहीं हैं और महिलाओं को सरवप्रथम रख रहीं हैं। हम जया जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button