मनोरंजन

Celebrities Who married Young: क्या आप जानते है नीतू कपूर मात्र 22 की उम्र मे बन गयी थी ऋषि कपूर की दुल्हन?

Celebrities Who married Young :हिंदी सिनेमा जगत के सितारे जिन्होंने कम उम्र में शादी रचाई, देखें लिस्ट


 Highlights

. हिंदी फिल्म जगत की शादिया बड़ी दिलचस्प होती हैं।

. शादियों में उम्र को एक बहुत बड़ा फैक्टर माना जाता है। इस उम्र फैक्टर से बॉलीवुड भी अछूता नहीं है।

. बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने उम्र को अपने प्यार के बीच आने नहीं दिया और बहुत कम उम्र में शादी के बंधन में बंध गए।

Celebrities Who married Young: बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है। कुछ दिनों पहले विक्की कौशल – कटरीना कैफ शादी के बंधन में बँधे थे। अब बॉलीवुड के गलियारों  में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की शहनाई बजने वाली है। हिंदी फिल्म जगत की शादियाँ बड़ी दिलचस्प होती हैं। शादियों में उम्र को एक बहुत बड़ा फैक्टर माना जाता है। खासकर के हमारे भारतीय समाज में। इस उम्र फैक्टर से बॉलीवुड भी अछूता नहीं है।

बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने उम्र को अपने प्यार के बीच आने नहीं दिया और बहुत कम उम्र में शादी के बंधन में बंध गए। आज हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ ऐसी बॉलीवुड स्टार्स के लिस्ट जिन्होंने कम उम्र में शादी रचाई।

नीतू कपूर – ऋषि कपूर

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की लव स्टोरी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत प्रेम कहानियों में से एक है। नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को जब डेट करना शुरू किया तब वह महज 14 साल की थी। उस वक्त ऋषि एक चर्चित एक्टर थे। दोनों ने 9 फिल्मों में साथ में किया और धीरे – धीरे इनका प्यार परवान चढ़ने लगा। दोनों की शादी बॉलीवुड की भव्य शादियों में से एक थी। 1980 में दोनों ने शादी की जब नीतू मात्र 22 साल की थीं और ऋषि कपूर 28 वर्ष के थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by rishi and neetu kapoor fanpage (@rishi_and_neetu_kapoor)

आमिर खान – रीना दत्ता

रीना दत्ता आमिर खान  की पहली पत्नी हैं। आपको यह जानकर ताज्जुब होगा की आमिर ने हिंदी सिनेमा में कदम रखने से पहले ही शादी रचा ली थी। आमिर जब शादी के बंधन में बंधे थे तब वह  मात्र 21 साल के थे और रीना की 19। हालांकि दोनों ने शादी के 16 साल बाद तलाक ले लिया। आमिर ने दूसरी शादी किरण राव से की। आमिर और किरण का रिश्ता भी अधिक दिनों तक टिक नहीं पाया। दोनों ने 2021 में अपनी 15 सालों की शादी खत्म कर ली।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood_2285 (@bollywood_2285)

सैफ अली खान – अमृता सिंह

सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी बॉलीवुड की सबसे दिलचस्प शादियों में से एक है। इस शादी को दिलचस्प शादी का दर्जा उनके उम्र के फासले को देखते हुए दिया गया।आमिर खान अमृता सिंह से 10 साल छोटे थे और उस वक्त यह बी – टाउन में चर्चा का विषय था। सैफ अली खान जब अमृता सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधे थे उनकी उम्र मात्र 21 साल थी। हालांकि दोनों ने साल 2004 में तलाक ले लिया था। साल 2012 में सैफ अली खान ने करीना से शादी कर ली।

Read more- Juhi Chawla–Salman Khan: पहली नज़र में ही सलमान हो गये थे जूही के दीवाने, पूछ डाला था “मुझसे शादी करोगी क्या ?”

डिंपल कपाड़िया – राजेश खन्ना

बॉबी जैसी बेहतरीन फिल्म देने वाली डिंपल कपाड़िया हिंदी सिनेमा की नामचीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। डिंपल ने इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना से महज 16 साल की उम्र में शादी रचा ली थी। डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना के उम्र में 15 साल का फासला था। हालांकि दोनों की शादी खुशहाल बहुत दिनों तक नहीं चली थीं।

सायरा बानो – दिलीप कुमार

सायरा बानो और दिलीप कुमार की जोड़ी आज भी सबकी फेवरेट जोड़ी  कही जाती है। सायरा बानो दिलीप कुमार से 22 साल छोटी थीं। इनकी प्रेम कहानी हिंदी सिनेमा जगत की अनोखी कहानियों में से एक है। सायरा बानो 22 साल की थीं जब उन्होंने दिलीप कुमार से शादी की। 2021 में दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार इस दुनिया को अलविदा कह गए।

शाहरुख खान – गौरी खान

शाहरुख खान और गौरी खान अपने कॉलेज के समय से साथ हैं। दोनों का रिश्ता बहुत पुराना है और इतना मजबूत की आज भी दोनों के बीच प्यार आसानी से देखा जा सकता है। 1991 में शाहरुख और गौरी ने शादी की तब गौरी मात्र 21 साल की थी और शाहरुख 26 के थे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button