हॉट टॉपिक्स

Monsoon 2024: IMD ने दी गुड न्यूज, इस साल समय से पहले आ रहा मानसून, खूब बरसेंगे बदरा, जानें कहां-कहां होगी झमाझम बारिश

Monsoon 2024: यूपी में इस साल मानसून में अच्छी बारिश होगी। यानी कि गर्मी छूमंतर हो जाएगी। मौजूदा समय में अंडमान निकोबार में बारिश शुरू हो चुकी है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से हवाएं यूपी की ओर आने लगी हैं। यह दोनों मानसून में जोरदार बारिश के ठोस और प्रभावी संकेत हैं।

Monsoon 2024: मौसम विभाग का दावा- इस साल सामान्य से होगी अच्छी बारिश

इन दिनों पूरा भारत भीषण गर्मी से झुलस रहा है। 25 मई से सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है, जिसके साथ ही नौतपा की शुरूआत होगी। इस दौरान गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाएगी। कुछ जगहों पर तो पारा 50 डिग्री के भी पार जा सकता है। हालांकि, मान्यता है कि नौतपा में जितनी तेज गर्मी पड़ती है, आगे मानसून उतना ही सक्रिय रहता है। इसी वजह से नौतपा को मानसून का गर्भकाल भी माना जाता है। इस वर्ष 30 जून के आस-पास मानसून के आने की सभांवना है। इसी के साथ बारिश का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा और भयंकर गर्मी से राहत मिलेगी। Monsoon 2024 आइए जानते हैं विस्तार से-

आपको बता दें कि यूपी में इस साल मानसून में अच्छी बारिश होगी। यानी कि गर्मी छूमंतर हो जाएगी। कानपुर शहर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि (सीएसए) के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मौजूदा समय में अंडमान निकोबार में बारिश शुरू हो चुकी है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से हवाएं यूपी की ओर आने लगी हैं। यह दोनों मानसून में जोरदार बारिश के ठोस और प्रभावी संकेत हैं।

यूपी में 22 जून तक मॉनसून के आने की संभावना Monsoon 2024

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक केरल में जहां 31 मई से ही मानसून आ जाएगा तो वहीं, यूपी में इस बार 22 जून तक मानसून आ सकता है। यूपी में इस साल मानसून के दौरान बारिश अच्छी होगी। पिछले मानसून सीजन से करीब 15-20 फीसदी ज्यादा पानी बरसने के आसार हैं। लेकिन, पॉकेट्स में होने के चलते कुछ दिक्कतें भी हो सकती हैं। एक दिन में ही 60-70 मिमी बारिश हुई तो उचित नहीं है।

Read More:- Heatwave In India: इस साल भारत में चलेगी सबसे लंबी हीटवेव, अप्रैल से जून के बीच सताएगी सबसे ज्यादा गर्मी

मई में आएगा प्री मॉनसून Monsoon 2024

वहीं, अगर लगातार 7 दिन तक 20-20 मिमी. बारिश हो जाती है, तो यह किसानों से लेकर आमजन के लिए मुफीद स्थिति मानी जाती है। यूपी में एक जून से लेकर 30 सितंबर तक जो बारिश होती है, वह मानसूनी सीजन की बारिश मानी जाती है। जबकि एक जून से पहले मई में जो बारिश होती है, उसे प्री-मानसून की बारिश कहा जाता है। इसमें आंधी-तूफान व बादल गरजने की संभावना सबसे अधिक होती है।

नॉर्मल से अच्छी बारिश होने की संभावना Monsoon 2024

आपको बता दें कि मौसम विभाग पहले ही अनुमान जता चुका है कि इस साल नॉर्मल से अच्छी बारिश होने की संभावना है। हालांकि, अप्रैल की शुरुआत में मौसम विभाग ने कहा था कि इस साल सामान्य बारिश होगी। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 19 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप पहुंच गया है। इसके बाद 29 मई से 1 जून के बीच ये केरल दस्तक दे सकता है। सामान्य तौर पर महाराष्ट्र में मॉनसून की एंट्री 10 जून तक होती है। इस साल वक्त पर पहुंचने का अनुमान है।

जानें कहां-कहां होगी अच्छी बारिश Monsoon 2024

15 जून तक गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में मॉनसून की एंट्री हो सकती है। वहीं, 20 जून तक ये गुजरात और मध्य प्रदेश के आंतरिक इलाकों में दस्तक दे सकता है। 20-25 जून के बीच उत्तर प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में भी मॉनसून की एंट्री होने की संभावना है। 30 जून को राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में दस्तक दे सकता है और आगे बढ़ते हुए 8 जुलाई तक मॉनसून पूरे देश को कवर कर लेगा। हालांकि, अभी इन राज्यों के लिए मॉनसून पहुंचने की कोई तय तारीख IMD की तरफ से नहीं दी गई है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

शहर मॉनसून की तारीख Monsoon 2024

  • दिल्ली- 28-30 जून
  • मुंबई- 10-11 जून
  • कोलकाता- 10-11 जून
  • चेन्नई- 10 जून

समुद्री तापमान तय करेगा आगे की रफ्तार Monsoon 2024

इसके अलावा भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि मॉनसून की प्रगति हवाओं और समुद्री तापमान सहित कई कारकों पर निर्भर करती है। मॉनसून की बारिश भारत की अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह कृषि और जल संसाधनों को प्रभावित करती है। IMD नियमित रूप से मॉनसून की रफ्तार पर अपडेट जारी करता रहेगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button