हॉट टॉपिक्स

Akanksha Dubey Suicide Case: आकांक्षा दुबे केस में बड़ा खुलासा, कपड़ो के जांच से मिले अहम सबूत

भोजपुरी फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के मौत के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। आकांक्षा दुबे के कपड़ों की जांच में स्पर्म पाए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा और आगे बढ़ा दिया है।

Akanksha Dubey Suicide Case: इन चार आरोपियों का कराया जाएगा डीएनए टेस्‍ट, पुलिस ने अदालत से मांगी अनुमति

Akanksha Dubey Suicide Case: अब वाराणसी  पुलिस जेल में बंद मुख्य आरोपी भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह सहित चार लोगों का डीएनए टेस्ट कराने की अनुमति अदालत से मांगी है। बता दें कि बीते 25 अप्रैल को सारनाथ के एक होटल में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि उसकी मां ने हत्या का आरोप लगाया था।

आकांक्षा के परिवार की तरफ से आत्महत्या को हत्या बताते हुए भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह को मुख्य आरोपी बनाया था। इसके बाद समर सिंह और संजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अभी इस मामले की जांच चल ही रही है।

चार आरोपियों का कराया जाएगा डीएनए टेस्‍ट

इसके बाद पुलिस ने आकांक्षा का बिसरा, कपड़े, वेजाइनल एंड एनल स्‍वैब पैथोलॉजिकल और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया था। अब कपड़ों की जांच रिपोर्ट आ गई है। इसमें आकांक्षा के कपड़ों पर स्‍पर्म मिला है। डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार के मुताबिक, मृतका के कपड़े की जांच रिपोर्ट के आधार पर 4 लोगों की डीएनए जांच कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए अदालत से अनुमति मांगी गई है।

Read more: Terror Funding Case: दिल्ली HC ने यासीन मलिक के खिलाफ जारी किया नोटिस, निचली अदालत ने ठुकराया था NIA का अनुरोध

समर सिंह और संजय सिंह जेल में हैं बंद

उन्‍होंने बताया कि अदालत की अनुमति के बाद गायक समर सिंह व संजय सिंह, अरुण पांडेय व संदीप सिंह के सैंपल लिए जाएंगे। समर और संजय पर आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला सारनाथ थाने में दर्ज है। दोनों इसी आरोप में गिरफ्तार कर के जेल भेजे गए हैं।

किसकी क्‍या थी भूमिका

वहीं, संदीप वह व्यक्ति है, जो घटना वाली रात आकांक्षा को छोड़ने सारनाथ स्थित होटल गया था। संदीप होटल के सीसी कैमरे में कैद है। अरुण पांडेय को भी जांच के दायरे में लिया गया है। जब घटना हुई थी, उससे पहले आकांक्षा अरुण की निजी पार्टी से होकर लौटी थी। इसलिए सभी चारों लोगों की डीएनए प्रोफाइलिंग का निर्णय लिया गया है। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read more: Ravish Kumar Biography: जानिए रवीश कुमार के जीवन के कुछ रोचक तथ्य

26 मार्च को होटल में मिला था अभिनेत्री का शव

दरअसल, भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के वरदहां गांव की रहने वाली भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में बीते 26 मार्च की सुबह मृत मिली थीं। तीन डॉक्टरों के पैनल ने आकांक्षा के शव का पोस्टमार्टम किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, फंदा लगाकर लटकने के कारण आकांक्षा की मौत हुई थी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button