हॉट टॉपिक्स

जानिए कैसा रहेगा दिल्ली के मौसम का हाल, अगले सप्ताह से शीतलहर की आशंका: Weather Update

राजधानी दिल्ली में शु्क्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। जिसके चलते धूप बहुत हल्की होगी। इससे न्यूतम तापमान में और गिरावट आएगी। मैदानी इलाकों में तेजी से ठंड दस्तक दे रही है। पहाड़ों से मैदानी इलाकों में आने वाली सर्द हवाएं ठंड और बढ़ा रही हैं।

अगले 10 दिन तक यहां रहेगा बुरा हाल, इन स्थानों पर हल्की बारिश की भी संभावना:Weather Update


Weather Update: राजधानी का मौसम अभी ऐसे ही रंग दिखाता रहेगा। तापमान में गिरावट आने का दौर एक बार फिर बुधवार से शुरू हो गाया है। तापमान 6 डिग्री तक पहुंचा है। अब 22 दिसंबर को बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद कम होते तापमान पर एक बार फिर ब्रेक लगेगा। स्काईमेट के अनुसार राजधानी में न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट आने लगी है। लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव का यह खेल अभी जारी रहेगा। राजधानी में अभी कुछ और वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर देखने को मिलेगा। एक ताजा वेस्टर्न डिस्टरबेंस 22 दिसंबर को सक्रिय हो रहा है। यह 23 दिसंबर को भी एक्टिव रहेगा। इसकी वजह से एक बार फिर तापमान में थोड़ा इजाफा होगा। इसके बाद तापमान तेजी से गिरेंगे। 22 दिसंबर से पहले तापमान में गिरावट आएगी। इस दौरान राजधानी मे बूंदाबांदी हो सकती है।

जानिए कैसा रहेगा कल का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 22 दिसंबर को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक रह सकता है। 22 दिसंबर को रात के समय बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक रहेगा। इसके बाद 23 से 26 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री तक रहेगा।

Read More:- सर्द हवाओं से दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, आइए जानते हैं आज का मौसम का हाल: Weather Update

इन राज्यों में अगले सप्ताह से शीतलहर की आशंका

राजधानी दिल्ली में शु्क्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। जिसके चलते धूप बहुत हल्की होगी। इससे न्यूतम तापमान में और गिरावट आएगी। मैदानी इलाकों में तेजी से ठंड दस्तक दे रही है। पहाड़ों से मैदानी इलाकों में आने वाली सर्द हवाएं ठंड और बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली सहित यूपी-बिहार जैसे राज्यों में अगले सप्ताह से शीतलहर की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते तापमान में और कमी आएगी।

अगले 10 दिन तक यहां रहेगा बुरा हाल

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 10 दिनों तक हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। जबकि दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। मौसम विभाग का मानना है कि 25 दिसंबर के दिल्ली के तापमान में और कमी आएगी। 21 दिसंबर के मौसम की बात करें तो स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक लक्षद्वीप में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

इन स्थानों पर हल्की बारिश की भी संभावना

तमिलनाडु और केरल में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। भारत के गंगा के मैदानी इलाकों में मध्यम से घना कोहरा संभव है। बिहार, ओडिशा, मेघालय और त्रिपुरा में मध्यम से हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। पिछले कुछ दिनों से लगातार पश्चिमी विक्षोभ की आमद हो रही है। हालाँकि, ये प्रणालियां केवल 12000 फीट या उसके आसपास की ऊंचाइयों तक के ही इलाकों को प्रभावित कर रही हैं। इन भागों में अच्छी बारिश हुई है। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी दर्ज की गई है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button