हॉट टॉपिक्स

KaamKiKhabar : देश और दुनिया की लेटेस्ट खबरें – 6th october

देश और दुनिया की लेटेस्ट खबरें


1. श्रीनगर में नजरबंद फारूक और उमर से आज मिलेंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता:

जम्मू-कश्मीर में शांति को बनाये रखने की बड़ी कोशिश की जा रही है। श्रीनगर में नजरबंद पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला से एनसीपी के नेता मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात की इज़ाज़त राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने  दी है।

2. आरे फारेस्ट: महाराष्ट्र के बाहर भी विरोध, अखिलेश, जिग्नेश और महबूबा ने साधा सरकार पर निशाना:

आरे जंगल की कटाई के विरोध की आवाज महाराष्ट्र से बाहर भी उठने लगी है। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर जंगल काटने पर अपना विरोध जताया है।

3. विदेश यात्रा पर राहुल गांधी, महाराष्ट्र और हरियाणा नहीं करेंगे चुनाव प्रचार:

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार दो राज्यों में चुनाव हो रहे हैं। राहुल गांधी इन चुनावों में पार्टी के लिए प्रचार नहीं करेंगे। उनके नेतृत्व में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

4. अयोध्या विवाद: बहस के लिए सामाजिक कार्यकर्ता ने मांगी इजाजत:

अयोध्या भूमि विवाद मामले में सामाजिक कार्यकर्ता अजय गौतम ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई को पत्र लिखा है। अजय गौतम ने मामले में बहस करने के लिए 5 मिनट की इजाजत मांगी।

5. PMC बैंक घोटाला: 21049 फर्जी खाते, ज्यादातर मरे हुए लोगों के नाम पर:

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने PMC बैंक स्कैम की जांच में पाया कि बैंक में खोले गए अधिकतम खाते फर्जी थे। जांच में 21049 खाते फर्जी पाए गए ताकि HDIL को दिए गए लोन को छिपाया जा सके।

Read more: KaamKiKhabar : देश और दुनिया की लेटेस्ट खबरें – 5th october

6.आजम खान को कोर्ट से बड़ा झटका, 8 जमानत याचिकाएं खारिज:

उत्तर प्रदेश के रामपुर से सपा के सांसद आजम खान को कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने आजम खां की आठ मामलों में जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।

7. चंद्रयान 2: चाँद पर नुकला दिन, सूरज की किरणों ने डाली विकर्म लैंडर में नई जान :

इसरो के लिए बड़ी खुशखरबरी। इसको को मिली नई उम्मीद विक्रम लैंडर पर पड़ रही है सूरज की किरणे। विक्रम लैंडर में मौजूद सोलर पैनल फिर से काम करना शुरू कर सकता है।

8. पुंछ में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, सेना ने दिया करारा जवाब:

पाकिस्तान लगातार सीमा पार से गोलीबारी कर रहा है। शनिवार देर रात भी पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की।

9. गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाते वक्त एंबुलेंस का पेट्रो खत्म होने से हुई मौत:

ओडिशा में एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल ले जाने के दौरान एक गर्भवती की मौत हो गई। महिला की मौत का कारण था जिस एंबुलेंस में वो थी उसका ईंधन रास्ते में ही खत्म हो गया।

10. CM योगी बोले- जल्द ही UP को मिलने वाली है खुशखबरी:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जल्द ही प्रदेश के लोगों को एक खुशखबरी मिलेगी। शनिवार को गोरखपुर में हो रहे राम कथा में पहुंचे सीएम योगी ने अपने भाषण में कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश के लोगों को खुशखबरी मिलेगी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button