हॉट टॉपिक्स

KAZIND 2023 : कजाकिस्तान के ओटार में होने वाला है ‘काजिंद-2023’ का आयोजन

30 अक्टूबर से 11 नवंबर 2023 तक चलने वाले इस सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना संग भारतीय वायु सेना की 120 कर्मियों की टुकड़ी आज कजाकिस्तान के लिए रवाना हो रही है।

KAZIND 2023 :  संयुक्त सैन्य अभ्यास में भाग लेने के लिए कजाकिस्तान रवाना हुई भारतीय थल सेना व वायु सेना की 120 कर्मियों की टुकड़ी


KAZIND 2023 : कजाकिस्तान के ओटार में, भारत और कजाकिस्तान का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘काजिंद-2023’ का आयोजन होने जा रहा है। जानकारी के अनुसार 30 अक्टूबर से 11 नवंबर 2023 तक चलने वाले इस सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना  संग  भारतीय वायु सेना की 120 कर्मियों की टुकड़ी आज कजाकिस्तान के लिए रवाना हो रही है।

खबर के मुताबिक डोगरा रेजिमेंट की एक बटालियन के नेतृत्व में , भारतीय सेना की टुकड़ी में 90 जवान शामिल किए गए हैं। जबकि कजाकिस्तान की सेना  का  नेतृत्व  कजाख ग्राउंड फोर्सेज के दक्षिण क्षेत्रीय कमान द्वारा किया जाएगा। इसी में सुचना ये भी है कि अभ्यास में दोनों देशों की वायु सेना भी भाग लेगी।

Read More :  jammu kashmir : लश्कर-ए-तैयबा के पांच आतंकियों को भारतीय जवानों ने किया ढेर

रक्षा मंत्रालय ने अभ्यास की सुचना दी

रक्षा मंत्रालय की दी हुई सुचना के मुताबिक दोनों देशों की सेनाएं आतंकवाद विरोधी अभियानों के संचालन सहित कई अन्य अभ्यास करेंगी।  जिसमें (छापेमारी, खोज और विनाश संचालन, छोटी टीम प्रविष्टि और निष्कर्षण संचालन) आदि शामिल हैं। बता दें कि इस अभ्यास के दायरे में  मानव रहित हवाई प्रणाली का भी संचालन किया जाना तय किया गया है। इसके अलावा मंत्रालय ने ये  सुचना भी दे है कि अभ्यास से दोनों देशों की सेनाओं के बीच परस्पर रणनीति, युद्ध अभ्यास और प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने में सहायता मिल मिलेगी।

‘काजिंद’ दोस्तकी-16 का बदला हुआ स्वरूप

ज्ञात हो कि भारत और कजाकिस्तान के बीच इस वार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास का आरम्भ 2016 में हुआ था। इस अभ्यास को उस समय प्रबल दोस्तकी-16 नाम दिया गया था। जो कि आगे चलकर साल 2018 बदलकर काजिंद कर दिया गया।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button