हॉट टॉपिक्स

Rape Cases 2021 : Rewind 2021 की शर्मसार कर देनी वाली रेप घटनाएं

Rape cases 2021 :महिला उत्पीड़न के हिसाब से हर दिन भारत में औसतन 87 महिलाओं के साथ रेप हो रहा है।


Rape Cases 2021 : साल 2021 लगभग अब खत्म होने वाला है। देखते ही देखते पूरा साल में कई ऐसी घटनाएं घटी है जो सुर्खियों में बनी रही । ऐसी खबरों ने हमारे दिल को दहलाने  के अलावा हमारे दिमाग पर भी असर डाला। महिला शोषण की घटनाएं हमारे देश में हर साल बढ़ रही है। घरेलू हिंसा से लेकर बलात्कार की घटनाओं में हर साल इजाफा देखने को मिलता है। एनसीआरबी की (नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो) के अनुसार प्रतिदिन औसतन 87 रेप की मामले सामने आते हैं।

इतना ही नहीं विश्व के दस सबसे ज्यादा महिलाओं के साथ रेप करने वाले देशों की सूची में भारत भी शामिल है। आइये जानते हैं साल 2021 की प्रमुख महिला प्रताडना (रेप) की घटनाएं जिन्होंने लोगों के दिल को दहला दिया।

दिल्ली की राबिया के साथ रेप

देश की राजधानी में महिलाएं कितनी भी मॉडर्न हो जाएं। पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर चल रही हो। लेकिन सुरक्षा के मामले में वह आज भी सुरक्षित नहीं है। दिल्ली पुलिस की 21 वर्षीय पुलिस डिफेंस अधिकारी रबिया सैफी की दिल्ली के संगम विहार में आपने परिवार के साथ रहती थी। 27 अगस्त को राबिया काम से घर वापस नहीं आई। इस दौरान उसके परिवार ने पहले उसकी तलाश की उसके बाद इसकी शिकायत कलेक्टर को की। पुलिस विभाग इस मामले में सख्ती से जांच की गई।  जिसके  बाद राबिया का मृत शरीर फरीदाबाद के सूरजकुंड में मिला। राबिया के साथ रेप के साथ किया गया था।

इतना ही नहीं उसके घर शरीर पर चोट के निशान भी मिले थे। राबिया के साथ यह रेप उसके ही ब्यॉयफ्रेंड ने किया था। खबरों की मानें तो दोनों के बीच किसी अनबन चल रही थी। जिसका नतीजा यह हुआ कि राबिया के साथ उसके ब्यॉयफ्रेंड ने रेप की घटना के अंजाम दिया। इस घटना के बाद देश के विभिन्न इलाकों में विरोध प्रदर्शन हुआ राबिया को इंसाफ दिलाने के लिए पूरा देश एकजुट हो गया।

rape cases 2021

दिल्ली कैंट में नाबालिग के साथ रेप

दिल्ली कैंट में बच्ची के साथ रेप- इसी साल अगस्त के महीने में एक खबर आई की राजधानी दिल्ली के दिल्ली कैंट इलाके में एक नाबालिग बच्ची के साथ एक पुजारी ने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। यह खबर आग की तरह पूरे देश में फैल गई। जिस पर खूब राजनीति हुई। दरअसल दिल्ली कैंट इलाके में रहने वाली बच्ची शाम के समय अपनी मां को बता कर गई कि वह पास में मौजूद श्मशान घाट के वाटर कूलर से पानी लेने जा रही है। लेकिन वह वापस नहीं आई। बच्ची की तलाश की गई तो पता चला कि उसकी मृत्यु हो गई।

साथ ही यह कहा जाने लगा कि नाबालिग के साथ रेप हुआ है। जिसमें एक पुजारी का नाम सामने आया। हालांकि एक पक्ष यह भी कहा रहा  था कि उस बच्ची की मौत कहीं करंट लगने के कारण तो नहीं हुई है। इस खबर के बाद पूरे देश में इस बच्ची के लिए इंसाफ की आवाज उठने लगी। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी स्वयं घटनास्थल पर गए और उनके परिवार से मिले।

Delhi Cantt rape case: दिल्ली में नौ साल की बच्ची के साथ रेप के बाद जबरन हत्या, पुलिस ने एक पुजारी को लिया हिरासत में

गोवा में नाबालिग के साथ रेप

जुलाई के महीने में गोवा के बीच में घूमने के दौरान दो लड़कियों के साथ रेप हुआ। मजे की बात यह है कि इस घटना पर अफसोस जताने की बजाए गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने लड़कियों को ही गलत ठहरा दिया। गोवा विधानसभा में जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि 14 साल के बच्चे पूरी रात समुद्र तट पर रहते हैं, तो माता-पिता को आत्ममंथन करने की की जरुरत है। हम सिर्फ इसलिए ही सरकार और पुलिस पर जिम्मेदारी नही डाल सकते, कि बच्चे नहीं सुनते।

यह एक ऐसी घटना जिसने गोवा के टूरिज्म पर ही सवाल खड़ा दिया। जिस गोवा में लोग बेपरवाह होकर घूमते हैं रात को बीच में सो जाते हैं। वहां  पर ऐसी घटना लोगों के दिलों में संशय पैदा करती है।

ये थी इस साल की महिला उत्पीड़न की घटनाएं जो आपको एक बार रुक कर सोचने के लिए मजबूर करती हैं। कि जिस देश में महिलाओं के पूजा जाता है। वहां किसी महिला के साथ इतनी बेदर्द हरकत कैसे कर सकता है?

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button