हॉट टॉपिक्स

घने कोहरे में लिपटी राजधानी दिल्ली, यूपी के 50 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी कई फ्लाइट और ट्रेनें रद्द : Weather Update

इस समय उत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और घने कोहरे के कारण यात्रा में भी परेशानियां काफी बढ़ीं है। इस समय देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं और फ्लाइट्स का भी हाल ऐसा ही बना हुआ है।

कई राज्यों में कड़ाके की ठंड में ठिठुरते दिखे लोंग, देश के इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जानें आपके शहर का हाल : Weather Update

इस समय उत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और घने कोहरे के कारण यात्रा में भी परेशानियां काफी बढ़ीं है। इस समय  देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं और फ्लाइट्स का भी हाल ऐसा ही बना हुआ है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड का बढ़ा प्रकोप –

उत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर भारत में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति जारी रहने की संभावना जताई गई है। इन दिनों कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। इधर आज दिल्ली में शीतलहर जारी रहने के कारण लोग खुद को गर्म रखने के लिए अलाव के पास बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

Read more : पीएम किसान सम्मान निधि को दोगुना कर सकती मोदी सरकार, अमेरिका में गूंजे भगवान राम के नारे: Hindi News Today

इन जगहों पर छाया रहेगा कोहरा –

इस समय 15 और 16 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड-डे से लेकर गंभीर कोल्ड-डे की स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है। इधर IMD के अनुसार, 15-16 जनवरी को पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में रात/सुबह में कुछ घंटों के लिए घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की पूरी संभावना है। इसके अलावा, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, असम और मेघालय और नागालैंड के अलग-अलग इलाकों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहेगा।

बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद –

वैसे तो 14 जनवरी से ही केरल-माहे, कर्नाटक, तमिलनाडु-पुडुचेरी-कराइकल, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के आसपास के क्षेत्रों में पूर्वोत्तर मानसून की बारिश बंद हो चुकी है। और 16 जनवरी यानी आज से पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकते है और इसके प्रभाव के कारण 16 और 17 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना की जा रही है।

बिहार और पंजाब में कड़ाके की ठंड बढ़ा प्रकोप –

उत्तर भारत के तमाम राज्यों में कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानियां बढ़ा रखी है। उत्तर प्रदेश और बिहार, हरियाणा के कुछ हिस्सों में 14 और 15 जनवरी 2024 को कुछ स्थानों में ठंडा दिन से गंभीर ठंडे दिन रहने की संभावना है। सबसे ज्यादा बिहार में कड़ाके की ठंड तो सितम ढा रहा है। बिहार में शीतलहर से पारा नीचे गिर गया है।  वहीं, पंजाब के कुछ स्थानों में 14-16 जनवरी के दौरान गंभीर शीतलहर चलने की संभावना है। हरियाणा में तो सोमवार को प्रदेश के नौ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में घना कोहरा छाए रहने के साथ ठंडे दिन रहने की संभावना बनी हुई है।

30 ट्रेनें चल रहीं लेट –

इस समय खराब मौसम के कारण सोमवार सुबह दिल्ली हवाईअड्डे पर कुल पांच उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया था। आज भी दिल्ली में घने कोहरे के कारण यात्रा करने की परेशानियां और बढ़ गई है। देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं और फ्लाइट्स का भी यही हाल बना हुआ है। दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि 30 उड़ानों में देरी हुई और 17 को मौसम की स्थिति के कारण रद्द कर दिया गया है। वैसे ANI के मुताबिक, पालम हवाई अड्डे पर 7 बजे 100 मीटर दृश्यता दर्ज की गई है तो वहीं, सफदरजंग हवाई अड्डे पर 7 बजे और 7:30 बजे 50 मीटर दृश्यता दर्ज की गई है। वहीं दिल्ली हवाईअड्डे ने कोहरे की स्थिति के बीच एक सलाह जारी की है, जिसमें यात्रियों को यात्रा से पहले एयरलाइंस से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com  

Back to top button