हॉट टॉपिक्स

Lakshadweep: लक्षद्वीप जाने के आसान रास्ते, जान लीजिए ट्रेन से लेकर फ्लाइट तक का खर्चा

Lakshadweep: हर कोई अब इस द्वीप पर जाना और वहां की सुंदरता को देखना चाहता है...

Lakshadweep: ट्रेन या फ्लाइट लक्षद्वीप जाने के क्या हैं आसान रास्ते?


Lakshadweep: देश के प्रधानमंत्री के दौरे और उसके बाद मालदीव के सरकारी अधिकारियों के टिप्पणियों के बाद से ही लक्षद्वीप काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन गया है। यहां तक की हर कोई अब इस द्वीप पर जाना और वहां की सुंदरता को देखना चाहता है। तो बस आज हम आपको बताएंगे की आप लक्षद्वीप कैसे जा सकतें है ? तो क्या कोई ट्रेन वहां जाती है? या क्या कोई हवाई जहाज वहां जाता है ? हम आपको बातएंगे की यहां जाने में कितना समय लगेगा? कितना किराया होगा? यहां कैसे पहुँचा जा सकता है? आपके इन सभी प्रश्नों का उत्तर आज हम आपको देंगे।

Read more: Lakshadweep Tourist Places: किसी जन्नत से कम नहीं है भारत का लक्षद्वीप, यहां की इन जगहों पर करें एंजॉय

Lakshadweep: दिल्ली से एर्नाकुलम तक ट्रेन

दिल्ली से ही नहीं बल्कि देश के किसी भी जगह से लक्षद्वीप जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है। तो इसके लिए पहले आपको केरल के एर्नाकुलम साउथ रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा। वहां से फिर आपको समुद्र या हवा के माध्यम से लक्षद्वीप पहुंचना होगा।
अब अगर हम दिल्ली की बात करें, तो वहां से एर्नाकुलम जाने के लिए कई ट्रेनें हैं। इनमें से मुख्य हैं हिमसागर एक्सप्रेस (न्यू दिल्ली से एर्नाकुलम), निजामुद्दीन से मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस, टीवीसी राजधानी, केरल एक्सप्रेस, मिलेनियम एक्सप्रेस शामिल हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

एर्नाकुलम से लक्षद्वीप का रास्ता

एर्नाकुलम से लक्षद्वीप पहुंचने के लिए दो तरीके हैं।
पहला तरीका है हवाई मार्ग और दूसरा है समुद्र मार्ग।
सबसे पहले हवाई मार्ग की बात करते हैं।
लक्षद्वीप में अगत्ती द्वीप पर अगत्ती हवाई अड्डा है, कोची एयरपोर्ट से अगत्ती के लिए कई उड़ानें हैं, आप कोची से अगत्ती तक लगभग डेढ़ घंटे में पहुंच सकते हैं।
दूसरा तरीका समुद्र मार्ग का है।
जिससे जहाज लक्षद्वीप पहुंच सकते हैं।
भारतीय नौवहन निगम से कोची से कई फेरी सेवाओं का विकल्प है।
लक्षद्वीप पहुंचने का समय 12 से 20 घंटे का है।
वर्तमान में 7 जहाज सेवा प्रदान कर रहे हैं., इनमें MV अमिंडिवी, MV अरबियन सी, MV भारत सीमा, MV द्वीप सेतु, MV कवरत्ती, MV लक्षद्वीप सागर और MV मिनिकॉय शामिल हैं।
बता दे की सभी के लिए किराया अलग-अलग है…

कितना होगा फ्लाइट का किराया

एयर इंडिया एक्सप्रेस प्लस अलायंस एयर की फ्लाइट दिल्ली से अगत्ती तक 14 घंटे 45 मिनट की होगी। इसमें सूरत, बैंगलोर और कोची में रुकावटें होंगी। इस यात्रा के लिए किराया 11,238  रुपए होगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com  

Back to top button