हॉट टॉपिक्स

Asteroid Latest News: इस दिन धरती से टकराएगा बड़ा उल्‍कापिंड, नासा ने दी चेतावनी

वैज्ञानिकों ने एक ऐसी जानकारी साझा की है, जो धरती की ओर आ रही तबाही का संकेत देती है। साइंटिस्‍ट ने पहली बार बताया कि अंतर‍िक्ष से पृथ्‍वी की ओर एक व‍िशाल क्षुद्रग्रह या उल्‍कापिंड आ रहा है, जिसमें 22 परमाणु बमों के बराबर ताकत है।

Asteroid Latest News: हो सकती है बड़ी तबाही, उल्कापिंड की दिशा बदलने में जुटी नासा


धरती पर प्रलय के बारे में अक्‍सर चर्चा होती है। कई लोग अनुमान भी लगाते हैं। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने एक ऐसी जानकारी साझा की है, जो धरती की ओर आ रही तबाही का संकेत देती है। साइंटिस्‍ट ने पहली बार बताया कि अंतर‍िक्ष से पृथ्‍वी की ओर एक व‍िशाल क्षुद्रग्रह या उल्‍कापिंड आ रहा है, जिसमें 22 परमाणु बमों के बराबर ताकत है। अगर यह धरती से टकराया तो भारी तबाही मचनी तय है। हालांकि, आपको डरने की जरूरत नहीं, क्‍योंकि यह समय अभी काफी दूर है।

Asteroid Latest News: वैज्ञानिकों ने इसको लेकर तारीख के बारे में भी जानकारी दी है। हालांकि लोगों को डरने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह समय अभी बहुत दूर है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस एस्टेरॉयड का नाम बेन्नू है, जो धरती की तरफ आ रहा है। यह हर 6 साल में पृथ्वी की तरफ आता है, लेकिन इस बार अधिक खतरा है। वैज्ञानिका के मुताबिक, उसकी धरती से भी टक्कर हो सकती है। हालांकि वैज्ञानिकों ने कई बार धरती से एस्टेरॉयड के टकराने की संभावना जताई, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ।

Read more: Azerbaijan Armenia War :अजरबैजान-आर्मेनिया में क्यों है तनाव? जानिए क्या है इसका मुख्य कारण

सतह पर एक बड़ा छेद कर दिया

नासा के OSIRIS-REx अंतरिक्ष यान ने 20 अक्‍तूबर 2020 को इस उल्‍कापिंड का एक नमूना एकत्र किया था। 2 साल के अध्‍ययन के बाद NASA की टीम ने पाया कि केवल 10 सेमी प्रत‍ि सेकेंड की रफ्तार से यह गिरा तो भी इसने सतह पर एक बड़ा छेद कर दिया। इससे कई टनों भारी चट्टानों का मलबा चारों ओर बिखर गया और आठ मीटर चौड़ा गड्ढा बन गया। इससे इतनी खतरनाक ऊर्जा निकली, जिससे वहां मौजूद उपकरणों ने काम करना बंद कर दिया। सौभाग्य से पूरा ऑपरेशन केवल 30 सेकंड तक चला और यान सुरक्षित बच निकला।

उल्कापिंड की दिशा बदलने में जुटी नासा

अब वैज्ञानिकों का कहना है कि यह उल्‍कापिंग 159 साल बाद धरती से टकराएगा। 24 सितंबर 2182 को इसके पृथ्‍वी से टकराने की आशंका है. हालांकि, अमेरिकी अंतर‍िक्ष एजेंसी नासा इस प्रयास में है कि किसी तरह उल्कापिंड की दिशा बदली जा सके ताकि उसने धरती पर गिरने से रोका जाए। आपको बता दें कि धरती 4.5 अरब वर्षों से भी अधिक समय से अस्तित्व में है, लेकिन अभी तक सिर्फ 190 बार क्षुद्रग्रहों से टक्कर हुई है। तीन बार ही क्षुद्रग्रह इतना बड़ा था, जो तबाही मचाने की हालत में था। वैज्ञानिकों को लगता है कि जब भी यह टकराया होगा निश्च‍ित रूप से प्रलय आई होगी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button