World Asthma Day: अस्थमा से डरे नहीं, जागरूक बनें, वर्ल्ड अस्थमा डे 2025
World Asthma Day, विश्व अस्थमा दिवस हर साल मई महीने के पहले मंगलवार को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दुनिया भर में अस्थमा (Asthma) जैसी श्वसन संबंधित बीमारी
World Asthma Day : विश्व अस्थमा दिवस, स्वस्थ श्वास, सुरक्षित जीवन
World Asthma Day, विश्व अस्थमा दिवस हर साल मई महीने के पहले मंगलवार को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दुनिया भर में अस्थमा (Asthma) जैसी श्वसन संबंधित बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाना और इससे पीड़ित लोगों को सही जानकारी और सहायता प्रदान करना है। इस दिन की शुरुआत ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा (GINA) द्वारा वर्ष 1998 में की गई थी।
विश्व अस्थमा दिवस का उद्देश्य
इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि अस्थमा को सही जानकारी और इलाज से नियंत्रित किया जा सकता है। अधिकतर लोग इस बीमारी को लेकर भ्रमित रहते हैं और समय पर इलाज न मिलने के कारण स्थिति गंभीर हो जाती है। विश्व अस्थमा दिवस पर डॉक्टर्स, हेल्थ एक्सपर्ट्स और संस्थाएं मिलकर सेमिनार, वर्कशॉप, हेल्थ कैंप और जागरूकता रैलियां आयोजित करते हैं ताकि आम जनता को इस बीमारी की गंभीरता और रोकथाम के उपायों के बारे में बताया जा सके।

Read More : Good Cholesterol: गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाएं, जानिए 5 सुपरफूड्स जो रखें नसों को ब्लॉक होने से दूर
2025 की थीम
हर साल इस दिन की एक थीम होती है, जो लोगों के लिए संदेश और दिशा तय करती है। 2025 में विश्व अस्थमा दिवस की थीम है: “Asthma Education Empowers” यानी “अस्थमा से जुड़ी शिक्षा सशक्त बनाती है”। यह थीम बताती है कि सही जानकारी और शिक्षा से अस्थमा के मरीज अपनी स्थिति को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं।
Read More : Pahalgam terror attack: India ने दिखाई सख्ती, 3 पाकिस्तानी स्टार्स के Instagram अकाउंट्स को किया ब्लॉक
बचाव और उपचार
अस्थमा का पूरी तरह इलाज संभव नहीं है, लेकिन इसके लक्षणों को दवाओं और जीवनशैली में बदलाव के ज़रिए नियंत्रित किया जा सकता है। इनहेलर, ब्रोंकोडायलेटर और स्टेरॉयड जैसी दवाएं डॉक्टर की सलाह से उपयोग की जाती हैं। धूम्रपान से बचाव, प्रदूषण से दूरी, नियमित व्यायाम और हेल्दी डाइट भी अस्थमा के नियंत्रण में सहायक हैं।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com