सेहत

ज्यादा नमक हो सकता है खतरनाक, Study में हुआ खुलासा

भारत में लोग नमक ज्यादा खाते हैं। एक सर्वे में ये पता लगाया गया है और जितना ज्यादा नमक खाएंगे बीमारियों के उतना ही करीब पहुंच जाएंगे। नमक का सेवन कम करने की जरूरत है। इस सर्वे में पता चला है की भारतीय रोजाना 8 ग्राम नमक खा रहे हैं। जबकि 5 ग्राम नमक ही रोजाना के लिए काफी होता है ज्यादा नमक का सेवन करना हाई बीपी ब्लॉकेज की वजह बन सकता है। आप भी अपने खाने से नमक को कम करें।

Study : एक स्टडी के दौरान ये पता लगाया गया है की भारतीय ज़रूरत से ज्यादा नमक का सेवन कर रहे है, इससे हो सकते है बीमार


खाने में नमक ज्यादा हो तो वो खाने का स्वाद बिगाड़ सकता है और अगर कम हो जाए तो भी खाने का स्वाद बेकार हो जाता है। खाने में नमक स्वाद बढ़ाने का काम करता है। इसके साथ ही नमक आयोडीन का भी अच्छा स्त्रोत है और आयोडीन हमारे शरीर के लिए उतना ही आवश्यक है जितने की दूसरे पोषक तत्व।
हाल ही में एक सर्वे से ये पता चला है कि भारतीय लोग खाने में जरूरत से ज्यादा नमक का इस्तेमाल करते हैं। ज़रूरत से ज्यादा नमक कर सकता है बीमार। एक सर्वे के अनुसार, हर दिन भारतीय ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन कर रहे है इस सर्वे में यह भी बताया गया है कि भारत के लोग खाने में 5 ग्राम के बजाय 8 ग्राम नमक का सेवन कर रहे हैं। स्टडी में यह भी बात सामने आई है कि हर व्यक्ति अलग-अलग मात्रा में नमक खाते हैं। जैसे- पुरुष (8.9 ग्राम), नौकरीपेशा लोग (8.6 ग्राम) और तंबाकू खाने वाले लोग (8.3 ग्राम)। मोटे व्यक्तियों में नमक की खपत 9.2 ग्राम थी, तो वहीं हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों में भी नमक की खपत 8.5 ग्राम से ज्यादा थी।
डॉक्टर के अनुसार जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, अगर वो खाने में नमक का सेवन 5 ग्राम भी कम करते हैं, तो हाई बीपी 25 प्रतिशत तक कम हो सकता है। इस स्टडी के लेखक ने बताया कि खाने में नमक की मात्रा कम करने के लिए बाहर के खाने को इग्नोर करना चाहिए।
जानकारी के मुताबिक ये सर्वे बहुत कम लोगो पर किया गया है इसे ज्यादा लोगो पर करने की ज़रूरत है। इस सर्वे के बाद ज्यादा नमक खाने के नुकसान को लेकर लोगों में धीरे धीरे जागरूकता आ रही है। सरकार भी इसको लेकर काफी प्रयास कर रही है। इससे पहले 2014-15 में जब सर्वे किया गया था, तब पता चला था कि व्यक्ति औसतन 11.9 ग्राम नमक रोजाना खा रहा है, उसके मुकाबले देखें इस साल के सर्वे में कुछ कम हुआ है। धीरे धीरे लोग नमक खाना कम कर रहे है। रिफाइन सफेद नमक खाना अच्छा माना जाता है। कुछ लोग सेंधा नमक खाते हैं, वो भी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। बता दें पैरों में खिंचाव से जो दर्द होता है, वो सेंधा नमक से ठीक हो जाता है।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button