सेहत

Running Health Benefits : क्या आप जानते है लंबी उम्र तक जीने का क्या है राज! रोजाना दौड़ने से 80 के उम्र में भी रहेंगे फिट-एक्टिव

आज के लाइफस्टाइल में स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन शारीरिक रूप से एक्टिव रहना बहुत जरूरी हो गया है। इसलिए लोग सुबह या शाम के समय टहलते या ब्रिस्क वॉक करते हैं। ये दोनों ही हेल्दी रहने के लिए बेस्ट एक्सरसाइज होते हैं,और दौड़ना भी सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाता है।

Running Health Benefits : रोज 30 मिनट की दौड़ से उम्र होती है लंबी,दिल दुरुस्त, बाल-त्वचा भी चमकदार होंगे 6 जबरदस्त सेहत लाभ

आज के लाइफस्टाइल में स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन शारीरिक रूप से एक्टिव रहना बहुत जरूरी हो गया है। इसलिए लोग सुबह या शाम के समय टहलते या ब्रिस्क वॉक करते हैं। ये दोनों ही हेल्दी रहने के लिए बेस्ट एक्सरसाइज होते हैं,और दौड़ना भी सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाता है।

अपने लाइफस्टाइल में रंनिग को करें  फॉलो –

आज हम जिस तरह के लाइफस्टाइल को फॉलो करते है,ऐसे में डेली कोई ना कोई एक्सरसाइज हर किसी को करना बेहद जरूरी हो जाता है।  काफी लोग सुबह या शाम के समय दौड़ना पसंद करते है। वैसे तो रनिंग एक्सरसाइज का एक पॉपुलर फॉर्म माना जाता है। और इसमें किसी इक्विप्मेंट की जरूरत नहीं होती है। आप किसी भी समय और कहीं भी रनिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। वैसे भी दौड़ने से दिल स्वस्थ रहता है,और इसके अलावा दौड़ने के और क्या-क्या फायदे होते हैं, आइए यहां पर जानते हैं इसके बारे में विस्तार रूप से –

We’re now on WhatsApp. Click to join

रनिंग है बेस्ट एक्सरसाइज-

सेहत के लिए दौड़ना या जॉगिंग करना बेस्ट कार्डियो एक्सरसाइज में शामिल किया जाता हैं। वैसे तो प्रतिदिन सिर्फ 10 मिनट दौड़ने से ही कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का जोखिम कम हो सकता है,और यही वजह है कि धावकों में हृदय रोग से मरने की संभावना आधी हो जाती है, तो आपको अपने दिल को लंबी उम्र तक निरोगी रखना है तो आप प्रतिदिन 10 मिनट तो जरूर दौड़ना चाहिए।

रनिंग से नींद आती है अच्छी- 

जब आप क्वालिटी स्लीप लेते हैं तो ये आपके संपूर्ण सेहत को लाभ पहुंचाता है। साथ ही भरपूर सोने से सुबह तन-मन से आप खुश और फ्रेश महसूस करते हैं,और मूड भी अच्छा रहता है। ऐसे में जब आप प्रतिदिन सुबह दौड़ते हैं तो इससे आपकी स्लीप क्वालिटी में सुधार हो जाता है। ये कहा जाता है कि एरोबिक एक्सरसाइज करने से एंडोर्फिन नामक रसायन का स्राव होता है, जो दर्द या तनाव से राहत दिलाने में मदद करता है। ये मस्तिष्क को सक्रिय करते हैं और आपको जगाए रख सकते हैं।

घुटने और पीठ की सेहत में होता है सुधार- 

आपको क्या पता है कि 675 मैराथन धावकों के एक अध्ययन में पाया गया कि उनमें गठिया की दर अन्य लोगों की तुलना में काफी कम होती थी। धावकों के घुटनों और पीठ दोनों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा था।  ऐसे में एक बात जान लीजिए कि यदि आप प्रतिदिन दौड़ते हैं तो उम्र बढ़ने के साथ ही पीठ संबंधी समस्याओं के होने की संभावनाएं भी उतनी ही कम होंती है,और मांसपेशियां, घुटने और ज्वाइंट्स मजबूत बनते है।

Read More:- Stress Buster Foods: स्ट्रेस दूर करने के लिए इन चीजों को डाइट में करें शामिल, टेंशन से मिलेगी राहत

याददाश्त में सुधार- 

अगर आप हर छोटी-छोटी बातों को भूल जाते हैं तो आज ही दौड़ना शुरू कर देना चाहिए। यह आपके मस्तिष्क को छोटी और लंबी अवधि में प्रभावित करता है। और एरोबिक एक्सरसाइज से आपकी हृदय गति बढ़ती है,साथ ही पसीना अधिक आता है। यह आपके हिप्पोकैम्पस के आकार को बढ़ा सकता है। यह मस्तिष्क का वह हिस्सा होता है, जो मेमोरी और सीखने के लिए जिम्मेदार माना जाता है।

सर्दी से होगा बचाव- 

सबसे हैरान करने वाली बात है कि दौड़ने से सर्दी-जुकाम कम होता है? दरअसल, 30 मिनट दौड़ने से आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली सक्रिय हो सकती है। आप बीमार कम पड़ेंगे। जब आप सप्ताह में कम से कम 5 दिन दौड़ेंगे तो अपर ट्रैक रेस्पिरेटरी इंफेक्शन की संभावना 43% तक कम हो सकती है। इससे वजन भी कम हो जाता है।

हेल्दी रनिंग के कुछ टिप्स-

हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट का सेवन करें। 

खाते ही दौड़ने न जाएं, दौड़ने से पहले, दौरान और बाद में खूब पानी पिएं।

तेज आवाज में म्यूजिक ना सुनें, अलर्ट रहें, अपने आसपास की चीजों पर भी ध्यान दें।

अगर सुबह जल्दी या शाम में देर से दौड़ रहे हैं तो रिफ्लेक्टिव कपड़े पहनें।

सुनसान और खतरनाक इलाकों में दौड़ने जाने से बचें।

अपने शरीर को आराम देने के लिए नियमित ब्रेक लें।

यदि आपको दौड़ते समय चोट लग जाती है, तो रुकें और तुरंत चिकित्सा सहायता लें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button