सेहत

National Dentists Day: दांत हो रहे हैं पीले, पायरिया की भी है समस्या? ये हो सकते हैं कारण, अपनाएं ये तरीका, तुरंत दिखेगा असर

National Dentists Day: 6 मार्च का दिन National Dentists Day के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन दंत चिकित्सों का धन्यवाद किया जाता है। साथ ही लोगों को दांतों की हेल्थ के प्रति अवेयर करने का भी काम किया जाता है। दांतों की देखभाल में लापरवाही कई गंभीर समस्याओं की वजह बन सकती है जिसमें से एक है पायरिया।

National Dentists Day: आपके पीले दातों ने छीने ली है आपकी मुस्कान? ये टिप्स आएंगे काम!

दांतों का काम सिर्फ खाना चबाने का नहीं होता बल्कि यह आपके चेहरे की सुंदरता पर भी असर डालते हैं। साफ और चमकरदार दांत आपको एक अलग ही लुक देते हैं। लेकिन कई बार लोगों के पीले दांतों की वजह से उनको शर्मिंदगी उठानी पड़ जाती है। कई बार दांतों पर जमा कैविटी और पीलापन ब्रश करने के बाद भी नहीं जाता है। ऐसे में कई लोग डॉक्टर्स के पास जाकर इनको साफ करवाते हैं और टीथ व्हाइटनिंग करवाते हैं। लेकिन ये सारे प्रोसेस बेहद खर्चीले होते हैं।

ऐसे में हर कोई इस ऑप्शन को नहीं चुनता है। बता दें कि खाने की कुछ गलत आदतें आपके दांतों पर एक पीली परत को जमा देती हैं जिसे टार्टर या प्लेक कहा जाता है। टार्टर एक पतली पीली परत होती है जो खाने पीने की चीजों से बनती है। अगर इसे समय रहते साफ नहीं किया गया तो ये धीरे-धीरे दांतो से मसूड़ों तक पहुंच जाती है और दांतों को अंदर से खोखला भी बना सकती है। जिसकी वजह से मुंह से बदबू और मसूड़ों से खून आने जैसी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है।

कुछ घरेलू उपाय से दांत हो जाएंगे सफेद

पीले दांतो को साफ करने के लिए जरूरी है कि आप रोजाना अच्छे से ब्रश करें और अपनी दांतों की सफाई का ध्यान रखें। साथ ही आप कुछ घरेलु उपायों को कर के अपने दातों को सफेद बनाए रख सकते हैं। तो आइए आज National Dentist Day पर जानते हैं दातों को सफेद करने के लिए असरदार घरेलु नुस्खे। साथ ही हम पायरिया के बारे में भी जानेंगे।

पीले दांतों को सफेद कैसे बनाएं?

Read More:- International Women Day: महिलाओं के पास हैं ये कानूनी अधिकार, जानें इस दिन से जुड़ी 15 रोचक बातें

नियमित ब्रश करें और फ्लॉसिंग करें

दिन में कम से कम दो बार ब्रश करना और रोज रात को सोने से पहले फ्लॉसिंग करना जरूरी है। ब्रश करते समय जीभ को भी साफ करना न भूलें।

बेकिंग सोडा और नींबू का रस

नेचुरल तरीके से दांतों को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा और नींबू के रस का पेस्ट बनाकर ब्रश कर सकते हैं। हालांकि, हफ्ते में एक या दो बार से ज्यादा इस्तेमाल न करें, क्योंकि यह दांतों के इनेमल को थोड़ा नुकसान पहुंचा सकता है।

स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल

स्ट्रॉबेरी में मौजूद मैलिक एसिड दांतों के दागों को हटाने में मदद करता है। आप स्ट्रॉबेरी को मैश करके दांतों पर लगाएं और कुछ देर बाद ब्रश कर लें।

हाइड्रेटेड रहें

पर्याप्त पानी पीने से मुंह में लार का निर्माण होता है, जो दांतों को नेचुरली साफ रखता है।

धूम्रपान से बचें

धूम्रपान दांतों को पीला करने का एक मुख्य कारण है। धूम्रपान छोड़ने से न सिर्फ आपके दांत बल्कि आपकी सेहत भी बेहतर होगा।

We’re now on WhatsApp. Click to join

क्या है पायरिया?

दांतों की सही तरीके से सफाई न करने से मुंह में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और यही पायरिया की वजह बन सकते हैं। मुंह से बहुत गंदी बदबू, मसूड़ों से खून आना और दांतों का कमजोर होकर हिलना ये सब पायरिया के लक्षण हैं। और तो और इसमें मसूड़ों में सूजन भी हो सकती है। साथ ही दांतों का रंग सफेद से पीला होने लगता है।

इन विटामिन्स की कमी से हो सकता है पायरिया

विटामिन सी

पायरिया होने की एक बड़ी वजह शरीर में विटामिन सी की कमी है। ये विटामिन हमारी इन्युनिटी को दुरुस्त रखता है। जिससे कई तरह के इन्फेक्शन का खतरा कम हो जाता है। संतरा, नींबू, मौसंबी जैसे खट्टे फलों में विटामिन सी अच्छी-खासी मात्रा में मौजूद होता है।

विटामिन बी12

दांतों की अच्छी सेहत के लिए विटामिन बी12 बहुत जरूरी है। इसकी कमी से दांत कमजोर होने लगते हैं। आगे चलकर इससे पायरिया की समस्या भी हो सकती है। विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में दूध, फैटी फिश और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल करें।

विटामिन डी

विटामिन डी हड्डियों की मजबूती के साथ मेंटल हेल्थ के लिए भी जरूरी होता है। इसके अलावा इससे पायरिया होने का खतरा भी कम होता है। इस न्यूट्रिएंट का बेहतरीन स्त्रोत है सुबह की धूप। दिन में कम से कम 15 से 20 मिनट धूप में बैठें। खानपान में दूध, दही, मक्खन, पनीर, पत्तागोभी, मशरूम को खासतौर से शामिल करें।

दांतों की सेहत से जुड़े जरूरी टिप्स

  • दांतों को मजबूत बनाए रखने और सांसों की दुर्गंध दूर करने के लिए साफ-सफाई बहुत जरूरी है। पॉसिबल हो तो फ्लोराइड वाले टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें, क्योंकि इससे न सिर्फ दांत मजबूत होते हैं, बल्कि ये दांतों में कीड़े लगने की समस्या से भी बचाता है।
  • अगर आपके दांतों के बीच गैप है, तो इसमें खाने के टुकड़े फंसते ही हैं, तो इसे ऐसे न छोड़ें, बल्कि फ्लॉस का इस्तेमाल करके इसे साफ कर लें। देर तक खाना फंसे रहने से मुंह से बदबू तो आती ही है साथ ही इन्फेक्शन की संभावना भी बनी रहती है।
  • शरीर में पानी की कमी से भी दांत कमजोर होने लगते हैं। सही मात्रा में पानी पीने से मुंह में पर्याप्त लार बनती है, जिससे दांतों को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया की संख्या कम हो जाती है और मुंह के अंदर का पीएच वैल्यू सही बना रहता है।

बहुत ठंडी या गर्म चीजें होती हैं नुकसानदायक

सिर्फ ठंडी ही नहीं अगर आप बहुत ज्यादा गर्म चीज़ें भी खाते हैं, तो जान लें ये दांतों की सेहत के लिए सही नहीं होता। ऐसा करने से दांतों की ऊपरी परत डैमेज होने लगती है और इससे दांत सेंसिटिव हो जाते हैं। वहीं बहुत गर्म खाने से मुंह और गले में छाले हो सकते हैं। जिससे मुंह की साफ-सफाई सही तरीके से नहीं हो पाती, जिससे मुंह से बदबू आती रहती है।

नेशनल डेंटिस डे के मौके पर यह याद रखना जरूरी है कि दांत हमारी सेहत का अहम हिस्सा हैं। नियमित जांच, सही ब्रशिंग और फ्लॉसिंग के साथ ही खान-पान पर ध्यान देकर आप न सिर्फ दांतों को मजबूत रख सकते हैं, बल्कि चमकदार मोती जैसी मुस्कान भी पा सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button