सेहत
क्या आप जानते है हमारी सेहत के लिए इलाइची के फायदे

इलाइची के फायदे
इलाइची एक बहुत ही अनोखी चीज़ है। इलाइची के फायदे अनेक है। भारत में लगभग हर पकवान में इलाइची का प्रयोग होता है। मिठाई से लेकर मेन कोर्स तक आजकल इलाइची का प्रयोग किया जाता है। स्वाद, स्वास्थ्य और त्वचा के लिए इसको बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसकी खुशबू और स्वाद दोनों ही लाजवाब होता है।
जानते है इलाइची के फायदे:-
सेहत के लिए
- अगर आपको बार बार हिचकी आ रही हो तो आप इलाइची का सेवन कर सकते है। ये आपकी हिचकी रोकने में फायदेमंद होता है।
- इलाइची आपके शरीर से सभी प्रकार की अशुद्धियाँ साफ़ कर देती है। इसमें विटामिन ए ,बी और सी होता है जो शरीर को साफ़ करता है।
- सर्दी ज़ुखाम से राहत के लिए इलाइची बहुत ही लाभकारी है। इलाइची वाली चाय पीने से सर्दी ज़ुखाम और सिर दर्द तीनो ठीक हो जाते है।
- इलाइची आपके मुँह के सेहत के लिए बहुत ही अच्छी है। दिन में एक या दो इलाइची चबाने से आपकी साँसों की बदबु और छालो जैसी तकलीफ से राहत मिलती है।
- पाचन क्रिया सुधारने के लिए और भूख को नियंत्रित करने के लिए इलाइची का सेवन करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

यहाँ पढ़े : गुड़ खाने के फ़ायदे
त्वचा के लिए
- इलाइची आपके शरीर में रक्त संचार बढाती है। इसमें विटामिन सी होता है जो रक्त में से सभी अशुद्धियाँ साफ करके शरीर में उसका संचार और बेहतर करती है। इससे हमारा निखार बढ़ता है।
- इससे आपके चेहरे के सभी दाग धब्बे और मुहासे ठीक हो जाते है। यही नही, त्वचा की एलर्जी ठीक करने के लिए भी इलाइची फायदेमंद होती है।
- इसकी खुशबू बहुत ही अच्छी होती है। तभी इलाइची और उसके तेल का प्रयोग साबुन, परफ्यूम आदि जैसी चीजो में किया जाट है।
- रूखी त्वचा और होठों को ठीक करने के लिए इलाइची का उपयोग फायदेमंद होता है।
इलाइची का प्रयोग खाने में किस प्रकार से किया जाता है इसका अंदाजा हम सभी को है। इलाइची के फायदे, हमारी सेहत पर कैसे है ये जानना भी आवश्यक था। इन सभी फायदों के अलावा इलाइची में ऐसे तत्व होते है जो हमारे बालो की सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक होते है। एक छोटी सी इलाइची के फायदे अनेक है।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in