सेहत

गुड़ खाने के फ़ायदे

सर्दियों में खायें गुड़, होंगे फ़ायदे


सर्दियों में आने वाले ताज़े गुड़ का स्वाद ही कुछ अलग होता है। वैसे तो हम सर्दियों में गुड़ से बनी रेवड़ी, गज्जक, पट्टी खाते ही हैं लेकिन क्या आप लीग यह जानते हैं की गुड़ को यदि चीनी की जगह खाया जाए तो इसके कितने फ़ायदे हो सकते हैं?

यह गन्ने के रस के रस से बनता है। इसे बनाने के लिए गन्ने के रस को उबाला जाता है और फिर उसे सख़्त होने तक रख दिया जाता है। आज भी हमारी दादी और नानी इस से ना जाने कितने ही पकवान बनाती हैं। इस की रोटी, लड्डु इत्यादि। इसे सबसे ज़्यादा सर्दियों में खाया जाता है क्योंकि यह तब ताज़ा बना होता है।

क्योंकि यह विटामिन और मिनरल जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है इससे ख़ासी-ज़ुकाम और शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। यह एक नैचरल स्वीटनर है। जिसका प्रयोग भारत में बहुत पहले से हो रहा है।तो आइए हम भी जाने फ़ायदे गुड़ खाने के।

गुड़ के फ़ायदे:-

  • ब्लड सर्क्युलेशन सुधारेगा- सर्दियों में कई लोगों को ऐसा लगता है की उनका शरीर जकड़ा हुआ है। माँसपेशियों में ऐंठन साई महसूस होती है। यह सब तब होता है जब शरीर में रक्तसंचार सही तरीक़े से नही होता। गुड़ रक्त संचार को सुधारने में सहायक होता है। इसका प्रतिदिन सेवन आपका रक्त संचार तो सही करेगा ही साथ ही साथ बदन दर्द को भी आराम मिलता है।

गुड़ खाने के फ़ायदे

यहाँ पढ़ें : जानिए कैसे ऐरोबिक्स बढ़ा सकते हैं आपके मस्तिष्क की क्षमता

  • सर्दी ज़ुकाम से राहत- सर्दियों में सबसे ज़्यादा लोग इसी कारण बीमार होते हैं। ख़ासी-ज़ुकाम सर्दियों में होना बहुत ही साधारण बात है। है तो ये साधारण बात किंतु इससे चिड़चिड़ापन भी होने लगता है। इसकी तासीर गरम होता है। जिससे कि ज़ुकाम की समाया कम होती है।
  • एसिडिटी- समय के साथ साथ खाने के तौर तरीक़ों में भी कई परिवर्तन आए हैं। शहरों में तो लोग फ़ास्ट फ़ूड को अपनाते जा रहे हैं जिससे एसिडिटी होना आम बात है। इस में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो ऐसिड के प्रभाव को बेअसर के देते है। इसे रोज़ खाने से पेट फूलना और ऐसिडिटी से राहत मिलती है।
  • क़ब्ज़ और अपच से बचाव- गुड़ में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो पाचन क्रिया के लिए आवश्यक माने जाने वाले एंज़ायम्ज़ को सक्रिय करते हैं। प्रतिदिन खाने के पश्चात इस का सेवन करने से पाचन क्रिया में काफ़ी सुधार आता है जिससे क़ब्ज़ की समस्या दूर रहती है।
  • ख़ून की कमी- शरीर में यदि ख़ून की कमी हो तो उसके साथ कई और बीमारियाँ भी शरीर को अपना घर बना लेती हैं। गुड़ में पोषक तत्वों की भरमार होती है। यह रेड ब्लड सेल्ज़ को हेल्दी रखता है और ख़ून की कमी को पूरा करता है।
  • गुड़, ऊर्जा का स्रोत- गुड़ ऊर्जा का एक बेहतरीन स्त्रोत है। चीनी को खाने से हमें एनर्जी तुरंत मिलती है पर लेकिन वह कुछ समय के लिए होती है। गुड़ को खाने से ऊर्जा हमें लम्बे समय रक मिलती है और हमें थकान भी महसूस नही होती और इसे खाने से फ़ैट भी जमा नही होता।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button