सेहत

Kids Health: बच्चों की सेहत के लिए जरूरी है फिजिकल एक्टिविटीज, जाने इसके फायदे

आजकल हर बच्चे के हाथ में फोन होता है जिसकी वजह से उनका खेल कूद से ध्यान हटकर मोबाइल में ज्यादा लगने लगा है जो उनके लिए बिलकुल ठीक नहीं है। बचपन में की गई फिजिकल एक्टिविटीज उन्हें आगे के जीवन में फायदा पहुँचता है इसलिए अपने बच्चों को इसमें इन्वॉल्व करें।

Kids Health: फिजिकल एक्टिविटीज बच्चों को पहुँचती है फायदा, जानिए कैसे  


आजकल के बच्चे फोन, लैपटॉप के चक्कर में बाहरी एक्टिविटीज करना ही भूल गए है। आजकल के स्कूल में भी फिजिकल एक्टिविटीज कम हो गई है इसलिए बाहर जाकर खेलने के बजाय उन्हें मोबाइल स्क्रॉल करना ज्यादा पसंद आ रहा है, जिसका असर उनकी फिजिकल और मेंटल ग्रोथ दोनों पर पड़ता है। अगर आप चाहते हैं आपका बच्चा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहे, तो उसे फिजिकल एक्टिविटीज़ करवाने की ओर ध्यान दें। मोबाइल में गेम खेलने के बजाय उनसे बाहर खेलने को कहें। रोजाना थोड़ी देर की फिजिकल एक्टिविटीज बच्चों के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है। बचपन में की गई एक्टिविटीज बाद में सेहत को कई तरीके से फायदा पहुँचती है। 

उम्र के अनुसार बच्चों को फिजिकल एक्टिविटीज़ करानी चाहिए। जैसे- 1 से 5 साल तक के बच्‍चों को दिन में कम से कम 1 घंटे फिजिकल एक्टिविटी करवाएं। इसमें खेलकूद से लेकर साइकलिंग और स्वीमिंग ये सब शामिल करवाएं। वहीं 6 से 17 साल तक के बच्‍चों के लिए भी इतना ही वर्कआउट जरूरी है। लेकिन अगर वो पढ़ाई के चलते टाइम मैनेज नहीं कर पा रहे हैं, तो हफ्ते में कम से कम तीन दिन तो उनके एक्टिविटी के लिए शेड्यूल बनाएं। इसके अलावा उन्हें दिन में चलने के लिए कहे। वॉक करने के कई फायदे होते है। आइये जानते है फिजिकल एक्टिविटी के फायदे। 

Read More: Healthy Drink: ठंडी में स्वस्थ रहने का राज: होम रेमेडीज़ जो बढ़ाएगी इम्यूनिटी

शारीरिक विकास में मददगार

बच्चों के सही शारीरिक विकास के लिए उनके खानपान में पोषण से भरपूर चीज़ों को शामिल करें। साथ ही उन्हें फिजिकल एक्टिविटीज के लिए भी प्रेरित करें। इससे बच्चे में मांसपेशियों और हड्डियों का विकास होता है, जो आगे चलकर उन्हें हड्‍डियों से जुड़ी कई बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। कई फिजिकल एक्टिविटी करने से हड्डिया भी मजबूत होती है। 

वज़न रहता है कंट्रोल 

अगर आपके बच्चे को भी हेल्दी फूड्स के बजाय जंक फूड खाना पसंद है, तो इससे बचपन में ही वो मोटापे का शिकार हो सकता है, तो अगर आप उसके जंक फूड खाने की आदत पर लगाम नहीं लगा पा रहे, तो दूसरा उपाय है उसे फिजिकल एक्टिविटीज में इन्वॉल्व करें। इससे मोटापे को कंट्रोल में रखा जा सकता है। 

We’re now on WhatsApp. Click to join.

इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार

शारीरिक गतिविधि करने से इम्युनिटी भी बढ़ती है। व्यायाम किसी भी तरह का हो, इसमें हमारी मसल्स इंगेज रहती है, उनके कार्य करने की क्षमता सुधरती है, शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। किडनी से लेकर फेफड़े, लीवर अपना काम सही तरीके से कर पाते हैं। इम्युनिटी अच्छी होने से कई सारी संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रहा जा सकता है। 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button