सेहतवीमेन टॉक

Health Tips for Women at 40: हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए 40 साल के बाद हर महिला को जरूर करा लेने चाहिए ये 7 टेस्ट

 Health Tips for Women at 40: अगर अपनी मां को 40 के बाद भी देखना चाहते है हेल्दी तो कराए उनेक ये  7 टेस्ट


  • जाने 40 की उम्र के बाद महिलाओं को क्यों कराने चाहिए ये टेस्ट।
  • 40 की उम्र तक पहुंचते पहुंचते महिलाओं में पेरिमेनोपॉज के लक्षण नजर आने लगते हैं।
  • सभी महिलाओं को 40 के बाद कराने चाहिए ये टेस्ट 

Health Tips for Women at 40: हमारे देश में अक्सर महिलाएं अपने घर-परिवार और काम की जिम्मेदारियों के बीच अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखती है और लापरवाही बरतने लगती हैं। जिसका नतीजा होता है कि वो एक उम्र के बाद अक्सर बीमार रहना शुरू कर देती हैं। सभी घरों में महिलाएं परिवार की रीढ़ होती हैं। इसलिए उनके और हमारे लिए ये बेहद जरूरी होता है कि वो अपनी सेहत का भी उतना ही ख्याल रखें जितना की वो अपने परिवार का रखती है। एक उम्र के बाद हम सभी की सेहत में थोड़ी-बहुत गिरावट आने लगती है। इसलिए उनके लिए जरूरी होता है कि वो अपनी सेहत का ध्यान रखें। एक व्यक्ति की अच्छी सेहत कई चीजों पर निर्भर करती है, जिसमे उसका लाइफस्टाइल से लेकर जेनेटिक्स तक की चीजे शामिल होती है। समय गुजरने के साथ हमारे शरीर में छोटे-छोटे बदलाव होते रहते हैं। बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं को भी लाइफस्टाइल से जुड़ी कई तरह की बीमारियां और दिक्कतें होने लगती हैं।

Health Tips for Women at 40
Health Tips for Women at 40

अपने देखा होगा कि 40 की उम्र तक पहुंचते पहुंचते महिलाओं में पेरिमेनोपॉज़ के लक्षण नजर आने लगते हैं। जिसके कारण उनके शरीर में कुछ हार्मोनल बदलाव होने लगते है और उन्हें हॉट, ब्लड फ्लैशेज और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं होने लगती है। इस लिए हर महिला को एक उम्र के बाद अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए तो चलिए आज हम आपको महिलाओं से जुड़े कुछ टेस्टों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हे सभी महिलाओं को 40 के बाद जरूर करने चाहिए।

सभी महिलाओं को 40 के बाद कराने चाहिए ये टेस्ट

डायबिटीज: हमारे देश में महिलाओं को ज्यादातर बैठ कर काम करने और हाई प्रेशर माहौल में रहने के कारण टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा उतना ही रहता है जितना कि पुरुषों को रहता है। ऐसे में आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि इसका टेस्ट कब और कितनी बार कराया जाना चाहिए। तो आपको बता दें कि ये आपके रिस्क फैक्टर्स पर निर्भर करता है। यानी की अगर आपका वजन सामान्य से ज्यादा है या फिर पेट में मोटापा या आपके परिवार का कोई बीमारी का इतिहास है तो आपको कुछ कुछ महीनों बाद इसका ये टेस्ट जरूर कराना चाहिए।

Read More- Belly Fat reducing Tips भारत में करीब 135 मिलियन लोग हैं मोटापे के शिकार ! इन Tips को फॉलो कर करें Belly Fat दूर

कोलेस्ट्रॉल: आपके लाइफस्टाइल, कोई पारिवारिक बीमारी या फिर कुछ हेल्थ कंडिशंस के कारण आपको हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है साथ ही साथ आपको बता दें कि टाइप 2 डायबिटीज हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है जिसके कारण आपको दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए आपको कोलेस्ट्रॉल की जांच हर साल करानी चाहिए।

पैप स्मीयर: सर्वाइकल कैंसर आज के समय पर दुनिया भर में महिलाओं में सबसे ज्यादा पाया जाता है। इसलिए आपको हर तीन साल में पैप स्मीयर करानी चाहिए। पैप स्मीयर टेस्ट में सर्वाइकल कैंसर की ही स्क्रीनिंग की जाती है। इस टेस्ट के दौरान सर्विक्स से कुछ सेल्स लिए जाते हैं और माइक्रोस्कोप की मदद से उनका परीक्षण किया जाता है।

Health Tips for Women at 40
Health Tips for Women at 40

ब्रेस्ट: ब्रेस्ट कैंसर आज के समय पर महिलाओं में पाया जाने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है। इसलिए आपको एक उम्र के बाद रोजाना खुद से अपने ब्रेस्ट को मॉनिटर करना चाहिए। इतना ही नहीं इसके साथ ही आपको साल में एक बार डॉक्टर को भी दिखाना चाहिए और मैमोग्राम करानी चाहिए, ताकि अगर आपको कैंसर हो, तो उसे जड़ से खत्म किया जा सके।

ब्लड प्रेशर: ब्लड प्रेशर यानी की हाइपरटेंशन। ये सुने में तो ऐसा लगता है जैसे मानों कोई नार्मल  बीमारी हो, लेकिन आपको बता दें कि हाइपरटेंशन एक गंभीर बीमारी है जिसके कारण व्यक्ति को दिल का दौरा, किडनी फेल होना या स्ट्रोक आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। इस लिए 40 की उम्र के बाद महिलाओं को हाई ब्लड प्रेशर का टेस्ट जरूर करना चाहिए। उन्हें थोड़े-थोड़े समय में ब्लड प्रेशर चेक कराते रहना चाहिए।

Read More- Healthy Lifestyle Tips: मीठे की तलब से ये नुस्के दिलवा देंगे छुटकारा

आंखों की जांच: महिलाओं को 40 की उम्र के बाद हर साल अपनी आंखों की जांच करानी चाहिए। खास कर उन महिलाओं को जिन्हे हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज हो या फिर उनके परिवार में आंखों की बीमारी का कोई इतिहास हो।

Health Tips for Women at 40
Health Tips for Women at 40

ऑस्टियोपोरोसिस: बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं की हड्डियों का घनत्व और उनमें ताकत कम होनी लगती है। जिसके कारण हड्डियों का ऑस्टियोपोरोसिस हो जाता है। जिसके कारण हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और इनमे चोट या फैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। आपको बता दें कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस की शिकायत ज्यादा होती है। इसलिए आपको DEXA स्कैन जरूर करना चाहिए। ये हड्डियों के घनत्व की पहचान में हमारी मदद करता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button