सेहत

कभी भी ये दो चीज साथ में न खाएं, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान: Harmful Food Combinations

अक्‍सर त्‍योहारों पर पक्‍का खाना बनता है। ऐसे में सब्‍जी, पूड़ी के साथ-साथ सब्‍जी, चटनी, रायता, खीर, हलवा जैसी चीजें साथ में बनती हैं। लेकिन हमेशा ध्‍यान रखें कि दही के साथ खीर, दूध, पनीर, खरबूजा व मूली का सेवन नहीं करना चाहिए।

Harmful Food Combinations:जानिए विरूद्ध आहार क्या हैं, मछली के साथ दूध का न करें सेवन


Harmful Food Combinations:खाना बनाने के तरीकों से लेकर नए-नए फूड कॉम्‍ब‍िनेशन तक, भोजन की दुन‍िया में कई सारे एक्‍सपेर‍िमेंट हो रहे हैं। जैसे चॉकलेट पराठा या पाइनेप्‍पल पीजा। खाने का ये अटपटा संयोग भले ही कुछ लोगों को पसंद भी आ जाए, लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, ज‍िन्‍हें एक-साथ खाना आपकी सेहत के ल‍िए मुसीबत खड़ी कर सकता है। अक्‍सर आपने बड़े-बुर्जुगों को कहते हुए सुना होगा कि तरबूज खाया है तो पानी मत पीना या अभी-अभी चाय पी है, कोई ठंडी चीज मत खाना। आयुर्वेद की मानें तो कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जिनका साथ-साथ सेवन किया जाए तो उनका स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। साथ ही उनके सेवन से लाभ होने के बजाए सेहत पर उलटा नुकसान हो जाता है। आइए आपको बताते हैं, ऐसी कौनसी चीजें हैं जो कभी साथ में नहीं खानी चाहिए।

क्या है विरूद्ध आहार

कुछ खाद्य पदार्थ स्वभाविक रूप से हानिकारक होते हैं। जबकि कुछ ऐसे होते हैं, जो अकेले तो बहुत गुणकारी होते हैं, लेकिन जब इन्हें किसी खाद्य पदार्थ के साथ लिया जाए, तो ये फायदे की जगह उल्टा नुकसान पहुंचा देते हैं। इसे ही विरूद्धाहार कहते हैं। मछली और दूध, फल और दूध, शुद्ध शहद और घी जैसी दो गुणकारी चीजें एक साथ मिलाकर और गलत समय पर ली जाएं, तो यह हमारे शरीर को कई तरह से प्रभावित कर सकती हैं।

फल और दूध का संयोजन

हममें से कई लोग फलों को दूध के साथ मिलाकर खाना पसंद करते हैं। खासतौर से केले को। विशेषज्ञ के अनुसार, केले को दूध, दही और छाछ के साथ नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इन दोनों का मेल आपके पाचन को बिगाड़ सकता है और शरीर में विषाक्त पदार्थों का उत्पादन कर सकता है। केले को इन पदार्थों के साथ लेने पर सर्दी, खांसी और एलर्जी की संभावना बन सकती है।

घी और शहद की समान मात्रा लेना

घी और शहद को बराबर मात्रा में ना मिलाएं। क्योंकि शरीर में इनका उल्टा रिएक्शन होता है। दरअसल, शहद में गर्म करने, सुखाने और खुरचने की क्रिया होती है। जबकि घी कूलिंग और मॉश्चुराइजिंग गुणों से भरपूर है। विशेषज्ञ ने सलाह दी है कि घी और शहद एकसाथ खाते समय दोनों को एक समान मात्रा में मिलाने के बजाय एक की मात्रा ज्यादा मिलाएं।

गर्म शहद का सेवन

शहद को गर्म करके खाने से पाचन प्रक्रिया को सहारा देने वाले एंजाइम नष्ट हो जाते हैं। इसका सेवन करने पर शरीर में विषाक्त पदार्थ धीरे-धीरे जमा होने लगते हैं।

मछली के साथ दूध का सेवन

विशेषज्ञ ने बताया कि दूध और मछली दोनों ही सेहत के लिए बहुत अच्छी हैं। लेकिन जब इन्हें एकसाथ लिया जाए, तो शरीर के लिए हानिकारक है। कुल मिलाकर इन दोनों को एक साथ मिलाकर लेने में नुकसान है। दरअसल, दूध ठंडा होता है और मछली में गर्म करने का गुण है। इन दोनों के कॉम्बिनेशन से खून दूषित होता है और नाडियों में रूकावट पैदा होती है। डॉ.भावसार के अनुसार ऐसे ही दूध और नमक को भी एकसाथ लेने से बचना चाहिए।

Read More: बिहार का ये आईटम देश-विदेश में अपने स्वाद के लिए है मशहूर, 100 वर्ष से भी से पहली हुई थी इसकी शुरुआत : Bakarkhani Recipe

रात में दही खाना

दही और पनीर दोनों ही सर्दियों में खाने के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं, लेकिन रात में इनका सेवन आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आयुर्वेदिक पाठ चरक के अनुसार, दही को आमतौर पर शरद ऋतु, गर्मी और वसंत में नहीं खाया जाता।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button