सेहत

बरसात में बढ़ जाता है Food Borne Disease का खतरा, FSSAI की बताई इन फूड सेफ्टी गाइडलाइन्स से रहें सुरक्षित

खराब खाद्य पदार्थ खाने से कई लोग कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में जो भी खाना खाए वह साफ खाएं।, वो अच्छी तरह से पक्का हो। बासी खाना खाने से बचें इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से फूड बॉर्न डिजीज में क्या-क्या सावधानियां रख सकते हैं?

Food Borne Disease : बरसात के मौसम में फूड बॉर्न डिजीज से कैसे करें बचाव

Food Borne Disease : मानसून अपने साथ आते ही कई तरह की बीमारियों को साथ लेकर आता है। बारिश में आपको मच्छर से होने वाली बीमारियां ही नहीं बल्कि मानसून में खाने से होने वाली बीमारियां भी हो सकती है। इस मौसम में फूड बॉर्न डिजीज की समस्या हो सकती है। जो गलत खान-पान के कारण हो सकती है।

Food Borne Disease

Read more: Healthy Breakfast Food: अगर रहना चाहते हैं हेल्दी, तो अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये हेल्दी फूड्स

देश भर में मानसून का आगमन हो चुका है। मानसून आते ही अपने साथ कई सारी बीमारियां और संक्रमण लेकर आता है। बरसात में इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है जिससे बीमारियां हमें बड़ी आसानी से अपना शिकार बना लेती है। ऐसे में बहुत जरूरी हो जाता है कि रहन-सहन के साथ हम अपने खान-पान का ध्यान भी खास ख्याल रखें। मानसून में खाने पीने से लेकर जरा सी लापरवाही सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है।

बरसात के मौसम मेंअक्सर फूड बॉर्न डिजीज बढ़ाने की संभावना काफी अधिक होती है। खराब खाद्य पदार्थ खाने से कई लोग कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में जो भी खाना खाए वह साफ खाएं।, वो अच्छी तरह से पक्का हो। बासी खाना खाने से बचें इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से फूड बॉर्न डिजीज में क्या-क्या सावधानियां रख सकते हैं?

1) फलों और सब्जियों को धोए

खाना बनाने या खाने से पहले फलों और सब्जियों का धोना बहुत जरूरी होता है। खासकर मानसून के दिनों में बारिश का गंदा पानी और कीचड़ फलों और सब्जियों के संपर्क में आकर दूषित हो जाते हैं। ऐसे में खाना खाने से पकाने या कच्चा खाने से पहले सभी फलों और सब्जियों को पानी से जरूर धोएं। ऐसा करने से सतह पर मौजूद गंदगी, कीटनाशक ,और बैक्टीरिया को हटाने में मदद मिलेगी।

2) बचे हुए खाने को रेफ्रिजरेट करें

खाने की सेफ्टी को बनाए रखने के लिए बचे हुए और खराब फूड आइटम्स को बचाने के लिए सही से स्टोर करना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए पके हुए भोजन और खराब होने वाले फूड्स को रेफ्रिजरेटर में 5 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान पर रखा जाता है। ऐसे में बैक्टीरिया के विकास को रोकने में मदद होती है। जिससे कि भोजन लंबे समय तक सही रहता है। खाने को खराब होने से रोकने के लिए फूड आइटम्स को एयरटाइट डिब्बों में करके रखें।

3) खाने को अच्छे से पकाएं

किसी भी बैक्टीरिया या वायरस को खत्म करने के लिए खाने को सही तापमान पर पकाना बहुत जरूरी है। मीट मीट और अन्य नॉन वेज फूड को भी अच्छे तरीके से पकाना चाहिए और अधपके या कच्चे फूड आइटम को खाने से बचना चाहिए। भोजन को उबालकर दोबारा गर्म कर के खाना चाहिए। क्योंकि खाना फिर गर्म करने से फूड स्टोर के दौरान विकसित हुए किसी भी बैक्टीरिया को मदद करने में मदद मिलती है।

Read more:- Dengue Symptoms and Prevention: बरसात में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मरीज, जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

4) रूम टेंपरेचर में खाना रखने से बचें

बरसात के मौसम में रूम टेंपरेचर में खाने को न रखें। मानसून के ह्यूमिडिटी वाले मौसम में पके हुए भोजन को लंबे समय तक नार्मल टेंपरेचर रखने से उसमें बैक्टीरिया विकसित हो सकते हैं। इसीलिए पके हुए भोजन को 2 घंटे से ज्यादा समय तक बाहर न रखें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button