सेहत

Fatty Liver : शरीर में दिखें ये बदलाव तो हो जाए सावधान, लिवर डैमेज की ओर करते है इशारा

लिवर शरीर के प्रमुख अंगों में से एक होता है। इसमें अगर किसी भी तरह की परेशानी होने पर कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, ऐसे में समय रहते इसके लक्षणों की पहचान जरूरी होती है।

Fatty Liver : लिवर खराब होने पर चेहरे पर नजर आते हैं ये लक्षण


लिवर शरीर के प्रमुख अंगों में से एक होता है। इसमें अगर किसी भी तरह की परेशानी होने पर कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, ऐसे में समय रहते इसके लक्षणों की पहचान जरूरी होती है।

लिवर हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग –

लिवर हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग होता  है। यह हमारे शरीर में मौजूद गंदगी को साफ करने में मदद करता  है। इसकी मदद से आप कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं। ऐसे में अगर लिवर ढंग से काम करना बंद कर दे तो आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। फैटी लिवर रोग मुख्य रूप से दो प्रकार का होता है। शराब से होने वाला फैटी लिवर रोग और शराब से नहीं होने वाला फैटी लिवर रोग। इस समस्या में लिवर पर अतिरिक्त फैट जमा हो जाता है, जो फैटी लिवर रोग का कारण बनता है। लिवर में होने वाली इस दिक्कत के कारण दिल की बीमारी, कैंसर, टाइप-2 डायबिटीज जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। तो आइए जानते हैं कि इस रोग के लक्षण किस तरह से नजर आते हैं

फैटी लिवर रोग मुख्य रूप से दो प्रकार का होता है –

शराब से होने वाला फैटी लिवर रोग और शराब से नहीं होने वाला फैटी लिवर रोग। शराब से होने वाला फैटी लिवर रोग अधिक मात्रा में शराब पीने के कारण होता है, जबकि शराब से नहीं होने वाला फैटी लिवर रोग मोटापे, हाई ब्लड शुगर लेवल और खून में फैट की अधिकता के कारण होता है।

Read more: Health Tips: सेहतमंद रहने के लिए लिवर का हेल्दी होना है बहुत जरूरी, जानिए क्या खाए और क्या नहीं

फैटी लिवर रोग के लक्षण –

फैटी लिवर रोग के शुरुआती चरणों में कोई साफ लक्षण नहीं दिखाई देते हैं, इसलिए इसे ‘साइलेंट किलर’ के रूप में भी जाना जाता है। हालांकि, जैसे-जैसे रोग बढ़ता है, कुछ लक्षण दिखाई देने लगते है।

 जिनमें ये लक्षण शामिल हैं-

पेट दर्द का होना, थकान महसूस करना , भूख न लगना, वजन कम होना

पीलिया त्वचा और आंखों का पीला पड़ना,खुजली का होना, पेट में सूजन का पैदा होना आदि लक्षण हो सकते है।

फैटी लिवर रोग के चेहरे पर नजर आने वाले लक्षण –

सूजन – फैटी लिवर रोग के कारण लिवर को नुकसान हो सकता है, जिससे सूजन हो सकती है। यह सूजन चेहरे पर भी दिखाई दे सकती है, जिससे चेहरा फूला हुआ या लाल दिखाई दे सकता है।

पीलिया – फैटी लिवर रोग के कारण लिवर डैमेज हो जाता है, जिससे पित्त के फ्लो में बाधा आ जाती है। इससे त्वचा और आंखों का रंग पीला पड़ सकता है, जिसे पीलिया कहा जाता है।

खुजली –  फैटी लिवर रोग के कारण लिवर में सूजन और डैमेज हो सकती है, जिससे खून में हानिकारक पदार्थों का स्तर बढ़ सकता है। इन पदार्थों के कारण त्वचा में खुजली हो सकती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button