सेहत
मस्त मसाला चाय के जानिए क्या है फायदे और नुकसान

मसाला चाय की उपयोगिता
मसाला चाय एक ऐसी चीज है जो हर मौसम में एक अलग सा सुकून देती है। खुद को सक्रिय रखने के लिए चाय की हर किसी को आवश्यकता पड़ती है। और अगर वही चाय खास मसाले से बनी हो तो उसका मजा और भी ज़्यादा बढ़ जाता है। काम से थके हारे घर आओ और एक गरम गरम मसाला चाय मिल जाए तो सारी थकान दूर हो जाती है। और वह चाय जो नुक्कड़ पर मिलती है उसका तो स्वाद ही अलग होता है घर पर बनी अदरक वाली चाय से लेकर बाजार में मिलने वाली कुल्हड़ या कटिंग चाय सभी मनमोहक होती हैं। हर चाय का मजा अपना अलग होता है। पर हर चीज की तरह, मसाला चाय के भी अपने फायदे और नुकसान होते हैं।

चलिए जानते हैं मसाला चाय के क्या फायदे और नुकसान होते हैं:-
फायदे:-
- चाय पीने से आपकी पाचन क्रिया सुधरती है।
- आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली ज़्यादा मज़बूत होती है और ये आपको बिमारियों से लड़ने में मदद करती है।
- चाय दिल के सेहत के लिए अच्छी होती है और वे आपका कोलेस्ट्रॉल कम करती है।
- आपको काम करने की शक्ति मिलती है और आप ज़्यादा सक्रिय हो जाते है।
- कैंसर और अन्य दिल की बीमारियों से आप बचते है।
यहाँ पढ़ें : कैसे करें सिर दर्द बिना दवाओं के ठीक
मसाला चाय के फायदे स्वास्थ्य के लिए काफी है। चाय का मूल तत्व कैफ़ेन है। और जो भी नुकसान होते है वो उसी के कारण होते है। तो जानते है उसके नुकसान:-
नुकसान:-
- अत्यधिक चाय पीने से आपकी नींद खराब हो सकती है।
- दांतों का रंग पीला पड़ जाता है।
- अक्सर किडनी में पथरी की दिक्कत अत्यधिक चाय पीने से होती है।
- आपको पेशाब प्रक्रिया में दिक्कत और उसके कारण जलन हो सकती है।
- ज़्यादा चाय पीने से रक्तचाप नियंत्रित नहीं रहता।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in