साहित्य और कविताएँ

जुलाई में आएगा हैरी पॉटर का आठवां पार्ट!

हैरी पॉटर के फैंस के लिए एक खुशखबरी है, वह जल्द ही हैरी पॉटर के नए प्ले को पढ़ सकेंगे। हैरी पॉटर की इस नई किताब का नाम है, “हैरी पॉटर एंड द कर्स्ड चाइल्ड” है।

जेके रॉवलिंग की यह नई किताब लिटिल ब्राउन यूके द्धारा 31 जुलाई को पब्लिश की जाएगी। वहीं इसके साथ-साथ इसकी ई-बुक एडिशन भी जारी की जाएगी।

harry-potter-8th-book-releasing-2016

2007 में आए सातवें पार्ट ‘हैरी पॉटर एंड डेथली होलोज’ पुस्तक के प्रकाशित होने के बाद यह कहानी 19 साल आगे से शुरू होगी और इसमें हैरी, रॉन और हेरमोनी शामिल होंगे।

खबरों के अनुसार हैरी जादू मंत्रालय के एक कर्मचारी, एक पति और स्कूल जाने वाले तीन बच्चों के पिता के किरदार में किताब में होंगे।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button