लाइफस्टाइल

Ganesh Chaturthi 2022: इस गणेशोत्सव के साथ आरंभ होंगे इन राशियों के अच्छे दिन

Ganesh Chaturthi 2022: इन राशियों के लोगों पर हमेशा मेहरबान रहते है Bapaa, जीवन भर बरसती है कृपा


Highlights
  • 31 अगस्त से आरंभ होने वाला है गणेशोत्सव।
  • जाने क्यों सबसे पहले की जानती है गणेश की पूजा अर्चना।
  • जाने इस गणेश चतुर्थी के साथ किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले है।
Ganesh Chaturthi 2022: हर साल हिंदू पंचांग के अनुसार हमारे देश में भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतु्र्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस साल गणेशोत्सव का आरंभ 31 अगस्त से होने जा रहा है। हिंदू धर्म में भगवान गणेश सबसे पहले पूजे जाने वाले देवता हैं यानी की कोई भी शुभ काम हो या फिर कोई मांगलिक या धार्मिक अनुष्ठान हो सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा अर्चना पुरे विधि विधान के साथ की जाती है। उसके बाद ही कोई और पूजा शुरू की जाती है।
मान्यताओं के अनुसार सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करने से सभी कार्य बिना बाधा के सफल हो जाते है और भक्तों की हर तरह की मनोकामना भी पूरी हो जाती है। इतना ही नहीं गणेश जी की पूजा करने से सभी तरह के संकटों से मुक्ति भी मिल जाती है। हमारे ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। बुध ग्रह जोकि बुद्धि और संपन्नता के कारक भगवान गणेश से संबंधित होता है ज्योतिष के अनुसार कुछ राशि के लोगों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा रहती हैं। तो चलिए जानते है इस गणेशोत्सव के साथ किन राशियों के आरंभ होने वाले है अच्छे दिन।

जाने इस गणेश चतुर्थी के साथ किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले है

मेष:

मेष राशि के लोगों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा और आशीर्वाद रहता है। इस राशि के स्वामी मंगल होते हैं। मंगल ग्रह साहस, बल ,पराक्रम और शौर्य के कारक होते हैं। इस राशि के लोगों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा रहने के कारण इनके सारे कार्य जल्दी से जल्दी खत्म हो जाते हैं और इन्हे शानदार परिणाम प्राप्त होते हैं।

मिथुन:

मिथुन राशि के लोगों के स्वामी बुध होते हैं। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार बुध ग्रह को व्यापार, गणित, तर्क, संवाद और बुद्धि का कारक माना जाता हैं। इस राशि के लोगों से भगवान गणेश जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। इस राशि के नौकरी और व्यापार करने वाले लोगों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा बनी रहती है। जिसके कारण इनको मन मुताबिक परिणाम हासिल होता है।

कुंभ:

कुंभ राशि वाले लोगों के जीवन में शुक्र गोचर खुशियां लेकर आएगा। इस दौरान उनका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार भी होगा। इस राशि के लोग धन संचय करने में सफल रहेंगे और इस दौरान इन लोगों को इसके कार्यक्षेत्र में तरक्की हासिल होगी।

मकर:

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार जिन लोगों की राशि मकर होती है उन पर हमेशा भगवान गणेश की विशेष कृपा बनी रहती है। मकर राशि के लोग स्वतंत्र विचारों वाले और मेहनती होते हैं। इन लोगों को दूसरों से ज्यादा मतलब नहीं रहता है ये हमेशा खुद में ही खोए रहते हैं।  मकर राशि सिर्फ भगवान गणेश की ही नहीं बल्कि शनिदेव की भी प्रिय राशि है। यहीं कारण है कि इस राशि के लोगों पर भाग्य ज्यादा मेहरबान रहता है। जिसके कारण कम मेहनत करने पर भी इनको अच्छा परिणाम प्राप्त होता है और सभी कार्यों में सफलता मिलती है। इस राशि के लोग अपनी बुद्धि और कौशल के दम पर बड़ी से बड़ी चुनौतियों से मुकाबाला  करने में माहिर होते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button