स्वादिष्ट पकवान

Story Of Biryani: भारत में परोसी जाती हैं कई तरह की बिरयानी, …क्या आप जानते हैं कहानी बिरयानी की?

Story Of Biryani: बकरीद सेलिब्रेशन में बिरयानी को बनाना और खाना बहुत आम है। बिरयानी का स्वाद बेहद लाजवाब होता है इसलिए बच्चे भी इसके दीवाने होते हैं।

Story Of Biryani: ये हैं भारत में खाई जाने वाली फेमस बिरयानी, जानें बनाने का तरीका

ईद उल अजहा जिसे बकरीद के नाम से भी पुकारा जाता है। इस साल 17 जून को मनाई जाएगी। इस त्योहार को कुर्बानी का त्योहार भी कहते हैं। इस खास मौके पर लोग घरों में तरह-तरह के टेस्टी फूड्स तैयार करते हैं। बकरीद सेलिब्रेशन में बिरयानी को बनाना और खाना बहुत आम है। बिरयानी का स्वाद बेहद लाजवाब होता है इसलिए बच्चे भी इसके दीवाने होते हैं। वैसे पूरी दुनिया में बिरयानी को कई तरीकों से तैयार किया जाता है। हम भारतीय तो होते ही चटोरे हैं। भारत में बिरयानी तो हर जगह मिलती है, लेकिन हर राज्य में बिरयानी अलग तरह से बनती है। उसके नाम भी अलग होते हैं जैसे- हैदराबादी बिरयानी, लखनऊ बिरयानी आदि।

मगर बिरयानी कोई भी हो जब हम खाने बैठते हैं, तो एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन प्लेट खा जाते हैं। भले ही हमारा पेट भर जाए लेकिन मन कभी नहीं भरता। हमने सोचा क्यों ना आपको भारत में सर्व की जाने वाली अलग-अलग तरह की बिरयानी के बारे में बताते हैं, जिसे आप भी इस बकरीद पर ट्राई कर सकते हैं। और मेहमानों को खिला सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं भारत में खाई जाने वाली कुछ फेमस बिरयानी के टाइप कौन-कौन से हैं-

ये हैं भारत में खाई जाने वाली फेमस बिरयानी Story Of Biryani

लखनवी बिरयानी

लखनवी बिरयानी को अवधी बिरयानी के नाम से भी जाना जाता है। यह उत्तरी भारत की मशहूर बिरयानी है। इस बिरयानी को सौंफ, दालचीनी और केसर आदि जैसे मसालों से बनाया जाता है। इसे अक्सर उत्सव के व्यंजन के रूप में भी उपयोग किया जाता है और आमतौर पर इसे ‘दम’ शैली में पकाया जाता है। वैसे तो अलसी स्वाद आपको नवाबों के शहर में ही मिलेगा, मगर पुरानी दिल्ली में कई ऐसी दुकानें हैं जो बहुत ही स्वादिष्ट बिरयानी सर्व करते हैं। आप भी इस बिरयानी का लुत्फ उठाएं यकीनन आपको पसंद आएगी।

मालाबार चिकन बिरयानी Story Of Biryani

केरल के मालाबार क्षेत्र से फेमस हुई मालाबार चिकन बिरयानी भी लोगों की ऑल टाइम फेवरेट मानी जाती है। इस बिरयानी को बासमती चावल हरी मिर्च, दालचीनी, लौंग, इलायची जैसी कई चीजों से तैयार किया जाता है। आप इसका स्वाद बढ़ाने के लिए दही का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप किसी खास मौके पर लंच या डिनर के लिए बिरयानी बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो दक्षिण भारत के केरल राज्य की प्रसिद्ध बिरयानी ‘मालाबार चिकन बिरयानी’ को जरूर शामिल करें। आपको भी इस बिरयानी को जरूर ट्राई करना चाहिए।

Read More:- Masala And Afghani Chicken: घर पर एक बार इस तरह बनाएं मसाला और अफगानी चिकन, उंगलियां चाट-चाट कर खाएंगे लोग

मखनी पनीर बिरयानी Story Of Biryani

यह पनीर बिरयानी शाकाहारियों और पनीर प्रेमियों के लिए एकदम सही डिश है। मेवा की वजह से यह बिरयानी हल्की-सी मीठी होती है, इसे केसर और गुलाब जल में बनाया जाता है। चावलों को पनीर और मसालों के साथ दम करके मखनी पनीर बिरयानी पकाई जाती है। कई लोग इस बिरयानी में आलू भी डालते हैं। हालांकि, बिना मटन के बिरयानी का स्वाद फीका लगता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप मखनी पनीर कीमा की मसालेदार बिरयानी ट्राई करें।

फिश बिरयानी Story Of Biryani

एक फिश लवर्स के लिए फिश बिरयानी से बेहतर और क्या स्वादिष्ट व्यंजन हो सकता है। इस बिरयानी को फिश और चावल के साथ तैयार किया जाता है। कहा जाता है कि यह बिरयानी तमिल में ज्यादा खाई जाती है, तो देर किस बात की आप भी इस बिरयानी को जरूर ट्राई करें।

मुगलई बिरयानी

अगर आपने मुगलई बिरयानी नहीं खाई तो आपने क्या ही खाया। इस बिरयानी का स्वाद ऐसा होता है जिसे एक बार खाने के बाद आप बार-बार खाना पसंद करेंगे। इसे मुगलई बिरयानी इसलिए कहते हैं क्योंकि सबसे पहले इसे मुगल सम्राट की थाली में परोसा गया था। इस बिरयानी की खासियत यही है कि इसे चावल, मसालेदार और भूरे मांस के टुकड़े, कटी हुई प्याज, सूखे मेवे जैसे बादाम आदि डालकर शाही अंदाज में बनाया जाता है। अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं तो यकीनन यह डिश आपको पसंद आएगी।

डिंडीगुल बिरयानी Story Of Biryani

डिंडीगुल बिरयानी का डिफरेंट टेस्ट यकीनन आपको पसंद आएगा क्योंकि इसका स्वाद अन्य बिरयानी के मुकाबले थोड़ा अलग और स्वादिष्ट होता है। नींबू और दही की वजह से इस बिरयानी का स्वाद तीखा होता है। इस बिरयानी में आमतौर पर भेड़ का बच्चा या चिकन का इस्तेमाल किया जाता है। अब आप भी इन बिरयानी को घर पर बनाने की प्लानिंग कर सकती हैं।

कोलकाता बिरयानी Story Of Biryani

कोलकाता में खाई जाने वाली बिरयानी का स्वाद तीखा रहता है जिसमें कई तरह के मसाले शामिल किए जाते हैं। इसका स्वाद बेहद शानदार होता है।

सिंधी बिरयानी

सिंध से फेमस हुई बिरयानी का स्वाद भी तीखा होता है। भले ही सिंध आज पाकिस्तान में मौजूद हो लेकिन भारत में आज भी लोग सिंधी बिरयानी को बनाकर इसका स्वाद जरूर चखते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

मेमोनी बिरयानी Story Of Biryani

ये सिंधी बिरयानी से काफी मिलती है जिसमें आलू, मिर्च और मसाले, लैंब और टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है। हैदराबादी बिरयानी दो फॉर्म में मिलती है जिसमें एक पक्का और दूसरा कच्चा है। इन दोनों में मीट को अलग-अलग तरीके से तैयार किया जाता है।

स्वादिष्ट बिरयानी का रोचक इतिहास Story Of Biryani

कुछ जानकार इसे भारत की देन मानते हैं, उनका दावा है कि मध्य एशिया के पुलाव को भारतीयों ने बिरयानी की शक्ल दी। पर इस तर्क को पूरी तरह स्वीकार नहीं किया जाता, क्योंकि पुलाव और बिरयानी दो अलग-अलग चीजें हैं। यह भी कहा जाता है कि इस डिश को अरब के व्यापारी दक्षिण भारत के मालाबार कोस्ट पर लेकर आए थे। वहां पर तमिल साहित्य में इसका जिक्र ‘ओन सोरू’ के नाम से मिलता है।

कहा जाता है कि 1398 में जब तुर्क-मंगोल विजेता, तैमूर अपनी सेना के साथ कजाख़स्तान और अफ़गानिस्तान के रास्ते भारत पहुंचा, तो यह पकवान उसके सैनिक मिट्टी के बर्तनों में बनाते और खाते थे। इसी तरह एक कहानी में बिरयानी की खोज का श्रेय, शाहजहां की बेगम मुमताज को दिया जाता है। कहते हैं कि वह एक बार अपनी फ़ौज से मिलने गईं, तो देखा कि सैनिक बहुत कमजोर थे। इसलिए उन्होंने अपने रसोइयों को एक संतुलित आहार बनाने के लिए कहा और इस तरह सैनिकों के लिए चावल और मीट से यह सम्पूर्ण खाना तैयार किया गया। Story Of Biryani

इस स्वादिष्ट डिश की कौन सी कहानी सच है, यह रहस्य आज तक बना हुआ है। लेकिन यह आई कहीं से भी हो, एक बात जो सौ आना सच है वह यह कि हम भारतीयों ने इसे दिल से अपनाया है। हमारे देश के लगभग हर राज्य में इसे अलग अंदाज में बनाया जाता है। 400 साल पुराना हैदराबाद केवल चारमीनार के लिए ही नहीं, बल्कि हैदराबादी बिरयानी के लिए भी मशहूर है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button