स्वादिष्ट पकवान

Mutton Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल मटन भुना गोश्त, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

दुनियाभर के मुसलमान ईद-उल-अजहा यानी बकरा ईद का त्योहार बड़े जोश के साथ मनाते हैं। इस त्योहार को कुर्बानी के त्योहार के रूप में भी मनाया जाता है। कुर्बानी के बाद घर में गोश्त जरूर बनता है। ऐसे में आप बकरीद के खास मौके पर पारंपरिक भारतीय व्यंजन मटन भुना गोश्त बना सकते हैं।

Mutton Recipe: जानिए क्या है मटन भुना गोश्त बनाने का तरीका, आज ही घर पर करें ट्राय


Mutton Recipe:मटन भुना गोश्त एक पारंपरिक भारतीय व्यंजन है, जिसे बकरी के मटन से तैयार किया जाता है। इसे बनाने के लिए मटन को मसालों के मिश्रण के साथ अच्छी तरह से पकाया जाता है, जो इसके फ्लेवर को शानदार बनाता है। कटे हुए प्याज और मसालों के मिश्रण के साथ मटन को धीमी आंच में पकाया जाता है जिससे यह बहुत ही नरम और रसीला बनता है। इस रेसिपी को रुमाली रोटी या फिर नान के साथ परोसा जाता है, आप चाहें तो चावल के साथ भी इस रेसिपी का लुत्फ उठा सकते हैं, साथ में प्याज और अचार हो तो फिर इस रेसिपी का अलग ही आनंद आता है। आइए जानते हैं कि स्वादिष्ट मटन भुना गोश्त कैसे तैयार करें।

मटन भुना गोश्त बनाने के लिए चाहिए यह चीजें-

1. मटन-250 ग्राम

2. प्याज-3 (कटा हुआ)

3. अदरक-लहसुन का पेस्ट-1 बड़ा चम्मच

4. नमक-स्वादानुसार

5. चिली पाउडर-1 चम्मच

6. धनिया पाउडर-1 चम्मच

7. टमाटर-2 (कटा हुआ)

8. दही-1 कप

9. काली मिर्च-1 चम्मच

10. दालचीनी-1

11. लौंग-2

12. हरी इलायची-1

13. कसूरी मेथी-1 चम्मच

14. धनिया पाउडर-1 चम्मच

15. हरी मिर्च-जरूरत के अनुसार

16. तेल-1 चम्मच

Read More: Galouti Kebab: जानिए क्या है गलौटी कबाब का इतिहास, किस शेफ़ ने पहली बार बनाया था ये व्यंजन

मटन भुना गोश्त बनाने का तरीका-

1. मटन भुना गोश्त बनाने के लिए सबसे पहले एक कुकर लें और उसमें तेल और सभी खड़े मसाले डालें।

2. इसके बाद इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट मिलाएं।

3. इसके बाद इसे 2 से 3 मिनट तक पकाएं।

4. इसके बाद इसमें मटन और पानी डालें।

5. इसके बाद मटन को 2 से 3 सीटी तक के लिए पकाएं।

6. इसके बाद एक पैन लें और इसमें प्याज डालकर फ्राई करें।

7. इसके बाद इसमें टमाटर डालें और भुने।

8. इसके बाद इसमें सभी मसाले डालें और फिर इसमें मटन और दही मिक्स करें।

9. इसके बाद मटन को अच्छी तरह से पकाएं. इसमें नमक मिलाएं।

10. इसके बाद जब मटन थोड़ पक जाएं तो इसमें मटन का स्टॉक मिलाएं और 30 मिनट तक इसे कम आंच पर पकाएं।

11. जब मटन अच्छी तरह से तेल छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें।

12. इसे गरमा गरम रोटी या चावल के साथ सर्व करें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button