स्वादिष्ट पकवान

Monsoon Snacks: बारिश के मौसम में घर पर बनाए ये स्वादिष्ट पकवान

बारिश होने के बाद गर्मियों से राहत जरूर मिलती है, लेकिन इस मौसम बाहर जाना संभव नहीं हो पाता तो आप अपने घर पर ही इस मौसम में बारिश के मजे लें।

Monsoon Snacks: पकोड़े से लेकर समोसे तक बारिश में ले इन पकवानों का मजा

Monsoon Snacks: बारिश का मौसम आते ही मन भी मनचला हो जाता है। आज हम आपको बारिश के मौसम में पसंद आने वाली कुछ टेस्टी पकवान के बारे बताने जा रहे हैं।

बारिश होने के बाद गर्मियों से राहत जरूर मिलती है, लेकिन इस मौसम बाहर जाना संभव नहीं हो पाता तो आप अपने घर पर ही इस मौसम में बारिश के मजे लें। घर पर बनाए अलग-अलग तरह के पकवान, और बारिश के मौसम का आनंद ले। आज हम आपको मानसून में खाएं जाने वाले स्वादिष्ट और मशहूर स्नैक्स के बारे में बताएंगे, आप बारिश के साथ, इन स्नेक्स का आन्नद लें सकते है। चलिए जानते है इन स्नैक्स के बारे में।

पकोड़े

 बारिश में पकोड़े खाना एक लाजवाब आनंद होता है। प्याज, आलू, पालक, बैंगन, गोभी, या मिर्ची के पकोड़े बना सकते हैं। इन्हें हरी धनिया चटनी और चाय के साथ परोसें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Slurrp App (@slurrpapp)

समोसे

गरमा गरम समोसे भी बारिश के मौसम में मजेदार लगते हैं। आलू, मटर, कीमा या चाट मसाला से भरे हुए समोसे बनाएं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Cook With Di (@_cook.with.di_)

चाट

 आलू टिक्की, पानी पूरी, भेल पुरी, दही पुरी, रगड़ा पेटी, इत्यादि चाटे बनाने से बारिश का मजा और बढ़ जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by FoodQueest (@foodqueest)

फ्रेंच फ्राइज

 घर पर बनाई गई ताज़ा फ्रेंच फ्राइज भी बारिश में मौज में खाने वाली चीजों में से एक होती है।

पाव भाजी

 ये एक ऐसी डिश है, जिसे हर उम्र के लोग खाना पसंद करते हैं। अगर आप इसे ऑनलाइन मंगावएंगे तो पाव ठंडे हो जाएंगे। ऐसे में घर पर ही गर्म पाव भाजी बनाकर अपने घर वालों को खिलाएं।

कचोरी

 बहुत से लोगों को खस्ता कचोरी बहुत पसंद होती है। इस कचोरी को डीप फ्राई करके बनाया जाता है।मानसून में शाम के नाश्ते में आप इस कचोरी का मजा ले सकते हैं। आप इस मौसम में प्याज और मूंग दाल की कचोरी खाने का लुत्फ उठा पाएंगे।

मोमोज

आजकल लोगों को मोमोज खाना बेहद पसंद है। इसे बनाना भी काफी आसान है। अगर आप कुछ हेल्दी खाना चाहती हैं तो मोमो बनाते वक्त मैदा की बजाय आटे का इस्तेमाल कर सकती हैं। बारिश के मौसम में गर्म मोमोज खाने से मौसम का मजा कई गुना बढ़ जाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Niharika || Ganesh (@foodieniks)

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Roshni Mishra

Think positive be positive and positive things will happen🙂
Back to top button