स्वादिष्ट पकवान

Lachha Paratha Recipe : लच्छे पराठे के बिना अधूरा है दाल मखनी का स्वाद, सीखें बनाने का सुपर इजी तरीका

लच्छा पराठा बनाने की कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स हैं, जिन्हें फॉलो करके आप मिनटों में परफेक्ट पराठा बना सकती हैं।

Lachha Paratha Recipe : अगर आपसे भी घर में नहीं बनता परफेक्ट लच्छा पराठा, तो अपनाएं ये टिप्स, पराठे से निकलेंगे परफेक्ट लच्छे


पराठे में जितनी ज्यादा परते होती हैं, उसका स्वाद उतना ही अच्छा लगता है।

लच्छा पराठा बनाने की कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स हैं, जिन्हें फॉलो करके आप मिनटों में परफेक्ट पराठा बना सकती हैं।

बाजार जैसा लच्छा पराठा –

अगर आप फूडी हैं तो खाने के मामले में भी बेहद चूजी होंगे। कुछ सब्जियों के साथ सिर्फ रोटी खानी अच्छी लगती है जबकि कई दाल ऐसी होती हैं, जिनके साथ पराठे खाना उसका स्वाद और बढ़ा देता है। ऐसी ही एक दाल का नाम है दाल मखनी। पंजाबी लोग इसे सिंपल से लेकर पार्टी मेन्यू तक में जरूर शामिल करते हैं। बात अगर दाल मखनी के साथ सर्व की जाने वाली डिश की करें तो, इसके साथ ज्यादातर लोग नॉर्मल पराठों की जगह लच्छे पराठे खाना ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप भी रेस्त्रां वाला स्वाद घर पर ही पाना चाहते हैं तो इस रेसिपी को फॉलो करके घर पर ही बनाएं रेस्त्रां जैसे बनाये लच्छे पराठे।

Read more: Tea Recipe : रोजाना की चाय में आएगा दोगुना स्वाद, अगर बनाते समय अपनाएं ये ट्रिक्स

लच्छा पराठा बनाने के लिए सामग्री-

-2 कप मैदा

-पानी

-1/2 कप घी

-डस्टिंग के लिए सूखा आटा

– अजवाइन आवश्यकतानुसार

लच्छा पराठा बनाने का तरीका-

लच्छा पराठा बनाने के लिए सबसे पहले मैदे का नरम आटा गूंथ कर उसे रेस्ट करने के लिए ढककर 30 मिनट के लिए एक तरफ अलग रख दें। इसके बाद इसे आठ गोलाकार लोई बनाकर बेल लें। लोइ पर घी लगाकर आधा फोल्ड करें। इसके बाद दोबारा घी लगाएं और एक और किनारे से एक और फोल्ड दें। अब इसे आराम से बेलें ताकि वह फटे नहीं। गर्म तवे पर पराठा डालकर तब तक पकाएं जब तक इसके किनारे उपर उठने न लगे। अब इस पर थोड़ा सा घी लगाकर दोनों साइड से अच्छी तरह सेंककर गरमा गरम दाल मखनी के साथ सर्व करें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nazim Shaikh (@nazims7043)

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button