स्वादिष्ट पकवान

Healthy breakfast:भूख लगे तो झट से बनाइये ओट्स पराठे, स्वाद में है बेहद लाजवाब

नाश्ते में अक्सर लोग पराठा खाना पसंद करते हैं। पर सोचने वाली बात ये है कि ये पराठा खाना आपके पाचन क्रिया को तेज करने में मददगार है। इसके अलावा ये फाइबर से भरपूर है जो कि आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रख सकता है। इसके अलावा ये शरीर को एनर्जी देने में मददगार है जिससे प्रोडक्टिविटी बढ़ती है और शरीर तमाम बीमारियों से बचा रहता है।

Healthy breakfast:ये है नाश्ते के लिए सबसे हेल्दी पराठा, दही या रायता के साथ करें सर्व


Healthy breakfast:सुबह के नाश्ते में क्या बनाया जाए, ये सबसे झंझट भरा काम होता है। नाश्ता हमेशा जल्दबाजी में बनाया जाता है। क्योंकि यही वह समय होता है, जब बच्चे स्कूल जाते हैं तो अन्य सदस्य अपने काम पर। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसका नाश्ता टेस्टी तो हो ही, साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद हो। इसके लिए मिक्स वेज पराठा एक अच्छा ऑप्शन है। इसको बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई पसंद करता है। यह टेस्टी होने के साथ बनाना भी बेहद आसान होता है। इस पराठा को आप ब्रेकफास्ट में ही नहीं बल्कि लंच या डिनर में भी बना सकते हैं।

नाश्ते के लिए सबसे हेल्दी पराठा

ओट्स से पराठा बनाने के लिए पहले तो ओट्स को थोड़ा दरदरा करके पीस लें और फिर इसमें थोड़ा सा गेहूं का आटा मिलाकर गूंद कर रख लें। फिर इसमें थोड़ा सा प्याज, हरी मिर्च और बाकी मसाले मिला लें। थोड़ा सा नमक और धनिया पत्ती भी मिला सकते हैं। इसके बाद दोनों को मिलाकर गूंद लें और फिर इसे बेल लें और एक तवे पर रखकर अच्छी तरह से पकाएं। जब ये पक जाए तो इसमें ऊपर से थोड़ा सा तेल लगाएं और सबको अच्छी तरह से पकने दें। इस तरह तैयार हो गया आपका पराठा।

Read More: चाय पीने के ये है बड़े नुकसान, इन बिमारियों का हो सकते हैं शिकार: Side effects of drinking tea

पराठे के साथ खाएं दही रायता

तो आपको करना ये है कि रायते के लिए दही को फेंट लें और इसमें थोड़ा प्याज, हरी मिर्च और धनिया पत्ती काटकर मिला लें। ऊपर से चार्ट मसाला मिलाएं। अब इसमें करी पत्ता और सरसों को सरसों के तेल में पकाकर तड़का लगा लें। अब इस रायते के साथ आप पराठे को खा सकते हैं। इसके अलावा आप दही के रायते की जगह हरी धनिया वाली चटनी भी खा सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button