स्वादिष्ट पकवान

अंडे से रहित चोक्लेट मूस

क्रिसमस पर घर पर बनाये ये ख़ास आइस्क्रीम : चोक्लेट मूस


भले ही क्रिसमस हमारी संस्कृति का त्योहार ना हो पर अब यह हमारे देश में धूमधाम से मनाया जाने लगा है। बात जब त्योहारों की आती है तो व्यंजनों को भुला दिया जाए ऐसा हो ही नही सकता। त्योहारों की सबसे अच्छी बात यही होती है की इसमें स्वादिष्ट व्यंजन बनते हैं। जब क्रिसमस त्योहार विदेशी है तो हमें व्यंजन भी विदेशी बनाने और खाने चाहिए तो इसीलिए आप ज़रूर ट्राई करें ये फ़िरंगी पर देसी एग्लेस्स चोक्लेट मूस।

इसे बनाना काफ़ी आसान है और यह बनेगी भी जल्दी परंतु इसे रेफ़्रिजरेट करने में 4-5 घंटे का समय लगेगा। यह आइस्क्रीम पूरी तरह शाकाहारी है क्योंकि हम इसमें जेलेटिन नही डालेंगे। अगर आप डार्क चोक्लेट खाना पसंद करते है तो आप इसे पूरी तरह डार्क चोक्लेट से भी बना सकते हैं अन्यथा मिल्क चोक्लेट का प्रयोग करें। तो आइए जानते है कैसे बनेगा यह क्रिसमस स्पेशल डेज़र्ट।

  • तैयारी का समय: 5 मिनट
  • बनाने का समय: 20 मिनट

आवश्यक सामग्री

  • 2 कप मिल्क चोक्लेट या फिर डार्क चोक्लेट टूटी हुई
  • 1 ½ चम्मच गोल्डन सिरप
  • 1 ½ बड़ा चम्मच किसी भी फल का रस
  • 1 कप फ़्रेश क्रीम
  • चोकोचिप्स, किशमिश आवश्यकतानुसार

अंडे से रहित चोक्लेट मूस

यहाँ पढ़ें : ऐसे बनाए ब्रेड का हलवा

विधि

  • सबसे पहले डबल बॉयलर तकनीक से चोक्लेट, गोल्डन सिरप, फ़्रूट जूस डालकर अच्छे से पिंघला लें जब तक एक स्मूध मिक्स्चर ना बन जाए।
  • मिक्स्चर के स्मूध बनने के बाद इसे ठंडा होने रख दें। इतने यह ठंडा हो आप क्रीम को अच्छे से फेंट लें।
  • मिक्स्चर के ठंडा होने के बाद आराम से क्रीम को मिक्स्चर में डाल दें और साथ ही साथ चोकोचिप्स और किशमिश भी डाल लें।
  • ऐसा लेने के पश्चात इस मूस को अच्छे से मिक्स कर लें और या तो किसी बर्तन में डाल लें या फिर ग्लास और कटोरियों में।
  • इसे बर्तनों में डालने के बाद 5-6 घंटे के लिए रेफ़्रिजरेट कारें।
  • अच्छे से सेट हो जाने के बाद अपनी पसंदीदा चीज़ों से इसे गार्निश कर लें।

विशेष: आप फ़्रूट जूस की जगह रम या फिर पानी का भी प्रयोग कर सकते हैं। आप चोक्लेट को पिघलाने के लिए डबल बोयलर की जगह माइक्रोवेव का भी प्रयोग कर सकते है। डार्क और मिल्क चोक्लेट दोनो को बराबर मात्रा में मिलाकर भी प्रयोग में लाया जा सकता है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button