हॉट टॉपिक्स

Father Day Special: क्यों मनाया जाता है फादर्स डे, जाने इसका इतिहास

कैसे शुरुआत हुई थी फादर्स डे की


Father’s Day 2020: माता-पिता का कोई एक दिन नहीं होता बल्कि माता-पिता से ही हर दिन होता है लेकिन क्या आपको पता है हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस साल 21 जून को ‘योग दिवस’ के साथ साथ फादर्स डे भी मनाया जायेगा। फादर्स डे की शुरुआत अनिधिकृत रूप से 1907 में की गयी थी। जबकि पहली बार आधिकारिक रूप से 1910 में फादर्स डे मनाया गया था। फादर्स डे मानाने का मुख्य कारण पिता के कर्तव्यों के निर्वहन के लिए उनक प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना है। क्या आप फादर्स डे का इतिहास जानते है।

father's day

फादर्स डे का इतिहास

क्या आपको पता है फादर्स डे की शुरुआत अमेरिका से हुई थी। फादर्स डे मनाने की प्रेरणा साल 1909 में मदर्स डे से ही मिली थी। फादर्स डे की शुरुआत वॉशिंगटन की सोनेरा डोड ने की थी। सोनेरा की माँ बचपन में मर गयी थी तो सोनेरा डोड के पिता ने अकेले उनकी परवरिश की थी। विलियम स्मार्ट ने सोनेरा डोड को मां की कमी कभी खलने नहीं दी। जब सोनेरा बड़ी हुई, तो उन्होंने मदर्स डे की तरह फादर्स डे मनाने पर बल दिया। वॉशिंगटन के स्पोकेन शहर में सोनोरा डॉड ने अपने पिता की याद में इस दिन की शुरुआत की थी। साल 1909 में वॉशिंगटन के स्पोकेन के ओल्ड सेंटेनरी प्रेस्बिटेरियन चर्च में मदर्स डे पर उपदेश दिया जा रहा था, जिसके बाद डोड को लगा कि मदर्स डे की ही तरह फादर्स डे भी मनाया जाना चाहिए।

और पढ़ें: जाने कौन है दुनिया की पहली महिला एयर होस्टेस, जिन्होंने विमान इंडस्ट्री में किए बड़े बदलाव

पिता का जीवन में महत्व

ये बात तो सभी लोगों को पता है कि जिन लोगों के सर पर माता-पिता का साया होता है वो बहुत खुशनसीब होते है। माँ की तरह हमारे जीवन में पिता का भी बहुत महत्व होता है। अगर माँ हमारी जन्मदाता है तो दूसरी तरफ पिता हमारे पालनहार है। कोई भी पिता भले ऊपर से कितना ही सख्त क्यों न दिखे ,लेकिन अंदर से वो अपने बच्चों के प्रति नर्म होते है। शायद इस लिए ही पिता को नारियल की तरह कहा जाता है। एक पिता अपने बच्चों के भविष्य को बनाने के लिए अपने सपनों और ख्वाहिशों को भी भूल जाता है वो सब कुछ करने को तैयार हो जाता है। एक पिता के महत्व को कुछ शब्दों में कभी बयां नहीं किया जा सकता।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button