मनोरंजन

World Music Day: वर्ल्ड म्यूजिक डे पर जाने इंडिया के बेस्ट 5 सिंगर के बारे में

On World Music Day Know About India’s Best 5 Singer


क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड म्यूजिक डे

म्यूजिक हमारी जिंदगी का वो अहम हिस्सा है जिसे न हम खुशी में छोड़ सकते है न गम में। क्या आपको पता है हर साल 21 जून को हम वर्ल्ड म्यूजिक डे मानते है। इस मोके पर दुनिया में बहुत तरह के प्रोग्राम आयोजित किए जाते है। लेकिन क्या आपको पता है  पूरी दुनिया में म्यूजिक को पहुंचाने के लिए पहला प्रोग्राम कब और कहां आयोजित किया गया था। 1982 में सबसे पहले फ्रांस में वर्ल्ड म्यूजिक डे मनाया गया था। फ्रांस में इस दिन को Fete de la Musique से मनाया गया था। उसके बाद धीरे धीरे ये पुरे वर्ल्ड में मनाया जाने लगा। आज वर्ल्ड म्यूजिक डे के मोके पर हम आपको इंडिया के बेस्ट सिंगर के बारे में बतायेगे।

मोहम्मद रफी: मोहम्मद रफी हिंदी सिनेमा के सुरों के बादशाह है मोहम्मद रफी को उनके चाहने वाले रफ़ी साहब कह कर बुलाते है। रफ़ी साहब का जन्म 24 दिसंबर 1924 को पंजाब के कोटला में हुआ। अपनी आवाज की मधुरता से उन्हें आपकी एक अलग ही पहचान बनाई थी। रफ़ी साहब ने न सिर्फ हिंदी बल्कि पंजाबी, उड़िया, मराठी, बंगाली, भोजपुरी के साथ-साथ उन्होंने स्पेनिश और इंग्लिश में भी गीत गाए थे। रफ़ी साहब को भारत सरकार ने ‘पद्म श्री’ से भी सम्मानित किया था।

किशोर कुमार: अभास कुमार गांगुली ये नाम शायद आप न जानते हो परन्तु किशोर कुमार, ये एक ऐसा नाम है जिसने हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में बच्चा बच्चा जनता होगा। किशोर कुमार ने म्यूजिक इंडस्ट्री और एक्टिंग में अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी है। किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्यप्रदेश में हुआ। किशोर कुमार हिंदी, मराठी, गुजराती, भोजपुरी, उड़िया और उर्दू सहित कई भारतीय भाषाओं में गाने गाये थे। किशोर कुमार के सम्मान में मध्यप्रदेश सरकार ने हिंदी सिनेमा में योगदान के लिए “किशोर कुमार पुरस्कार” चालू कर दिया है।

और पढ़ें: गुलाबो सिताबो’ की फत्तो बेगम ने जीता सबका दिल, जानिए आखिर कौन है फत्तो बेगम

लता मंगेशकर: लता मंगेशकर का जन्म 28 सितम्बर 1929 को इंदौर, मध्यप्रदेश में हुआ था। लता मंगेशकर भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका है। लता मंगेशकर ने खुद को पूरी तरह से संगीत को समर्पित कर दिया था। इस लिए लता ने कभी शादी नहीं की। लता मंगेशकर ने अपने करियर में 20 भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए है। लता मंगेशकर को भारत सरकार ने भारत रत्न से सम्मानित किया है।
अरिजीत सिंह: बेस्ट रोमांटिक गानों के लिए अरिजीत सिंह का नाम लिस्ट में स्बसे पहले आता है। अरिजीत सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1987 को पश्चिम बंगाल में हुआ। अरिजीत सिंह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक बेस्ट गायक और म्यूजिक प्रोग्रामर है। कुछ साल पहले आई फिल्म “आशिकी- 2” में अरिजीत सिंह ने “तुम ही हो” गाने के बाद वो बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक जाना माना नाम बन गए। इसके लिए अरिजीत सिंह को 59वां फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार में बेस्ट मेल सिंगर चुना गया है।
श्रेया घोषाल: श्रेया घोषाल का जन्म 12 मार्च 1984 को पश्चिम बंगाल में हुआ था। श्रेया घोषाल ने गाना गाना अपनी माँ से सीखा था उनकी माँ घर में बंगाली गाने गाया करती थी। उन्होंने ही श्रेया को संगीत का पहला अर्थ समझाया। श्रेया घोषाल ने 4 साल की उम्र से अपनी माँ से संगीत सीखना शुरू कर दिया था। श्रेया घोषाल ने हिंदी, तमिल, तेलगु, बंगाली, गुजराती, मराठी और भोजपुरी भाषाओं में गाना गाती है। श्रेया घोषाल को फिल्म देवदास के लिए सर्वश्रेष्ठ गायिका का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button