हॉट टॉपिक्स

Holi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में होली पर कैसा रहेगा मौसम, जानें अन्य राज्यों का हाल

Holi Weather Update: मौसम विभाग ने लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों में होली के मौके पर बारिश का अलर्ट जारी किया है। बरसात और आंधी-तूफान से लोगों को होली खेलने में दिक्कत हो सकती है। हालांकि, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है।

Holi Weather Update: होली पर इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

होली से पहले दिल्ली में तापमान बढ़ने लगा है और गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। मार्च महीने की शुरुआत में मौसम जहां, सुहाना था, वहीं अब गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। लेकिन एक बार फिर मौसम सुहाना बनने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में होली पर मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान धूप से आंशिक तौर पर राहत मिलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। यानि कि होली के दिन मौसम थोड़ा सुहाना रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। दिन में तेज हवाएं चलेंगी और हवाओं की स्पीड 21 से 30 किमी प्रतिघंटे रहेगी। वहीं 24 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में घने बादल छाए रहेंगे। इस दौरान भी तेज हवाएं चलेंगी। 25 मार्च से एक बार फिर मौसम साफ हो जाएगा। बता दें कि होली के बाद मौसम शुष्क और गर्म रहेगा।

होली पर होगी बारिश

आपको बता दें कि देश भर में होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। एक ओर जहां लोग बेसब्री से होली का इंतजार कर रहे हैं वहीं होली के मौके पर मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, कुछ राज्यों में तापमान बढ़ने का भी अनुमान लगाया गया है। विभाग की मानें तो आंधी, तूफान और बारिश होली पर रंग में भंग डाल सकते हैं।

25 मार्च को भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, आज से 26 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश और बिजली कड़कने की संभावना जताई गई है। वहीं, मेघालय और असम में 21, 23 और 25 मार्च को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Read More:- Dreams In Holi Time: होली के टाइम पर दिखते हैं इस तरह के सपने? समझ जाएं खुलने वाला है किस्मत का ताला

यहां होगी बारिश

रायलसीमा, माहे, केरल, सौराष्ट्र, माहे और कच्छ में अगले चार दिन मौसम के तापमान में बदलाव देखने को मिलेंगे। विभाग की मानें तो पुडुचेरी, केरल, कराईकल और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली कड़क सकती है। इनमें दक्षिण तमिलनाडु में एक या दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कर्नाटक में भी अलग-अगल शहरों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पंजाब में 21, 22 और 24 मार्च को और हरियाणा में 24 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है।

यहां होगी बर्फबारी

24 मार्च को लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की गरज के साथ हल्की बारिश, बर्फबारी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश के साध ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके अलावा 3500 मीटर और उससे ज्यादा ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की भविष्यवाणी की गई है। उत्तराखंड के कुछ इलाकों में शुष्क मौसम रहने की संभावा जताई गई है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। अगर मौसम विभाग की यह भविष्यवाणी सही होती है तो होली के मौके पर लोगों को घरों में कैद रहना पड़ सकता है। हालांकि, कुछ लोग मौसम का मजा लेते हुए भी होली खेल सकते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

दिल्ली और यूपी का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। वहीं उत्तर प्रदेश में साफ होली के मौके पर साफ मौसम देखने को मिलेगा। हालांकि, इस दौरान ठंडी हवाएं चलने से लोगों को तापमान में गिरावट महसूस हो सकती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button