मनोरंजन

Triptii Dimri Bought A Bungalow: बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने मुंबई में खरीदा सपनों का घर, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, फिल्म ‘Animal’ के बाद चमक गई थी किस्मत

Triptii Dimri Bought A Bungalow: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की खुशी सातवें आसमान पर है। क्योंकि हाल ही में उन्होंने एक शानदार बंगला खरीदा है। जिसकी कीमत 14 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह बंगला मुंबई के पश्चिमी बांद्रा इलाके में कार्टर रोड पर स्थित है।

Triptii Dimri Bought A Bungalow: बॉयफ्रेंड के साथ छुट्टी मना रही हैं तृप्ति, जल्द इन फिल्मों में आएंगी नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की खुशी सातवें आसमान पर है। क्योंकि हाल ही में उन्होंने एक शानदार बंगला खरीदा है। जिसकी कीमत 14 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह बंगला मुंबई के पश्चिमी बांद्रा इलाके में कार्टर रोड पर स्थित है। तृप्ति डिमरी ने ग्राउंड-प्लस-दो मंजिला बंगला 14 करोड़ रूपए में खरीदा है। 30 की उम्र में वह 14 करोड़ रुपये की घर की मालकिन बन गई हैं। मालूम हो कि तृप्ति डिमरी फिल्म ‘एनिमल’ से चर्चा में आईं थीं। Triptii Dimri Bought A Bungalow उन्होंने इससे पहले भी कई फिल्में की थीं, पर स्टारडम संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’ से मिला। वे रातोंरात लोकप्रियता के आसमान पर पहुंच गईं, जिसके बाद उन्हें नेशनल क्रश का भी टैग मिला। ‘एनिमल’ के बाद अब तृप्ति के हाथ में कई शानदार परियोजनाएं हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तृप्ति डिमरी ने मुंबई के बांद्रा पश्चिम इलाके में कार्टर रोड पर एक ग्राउंड प्लस दो मंजिला बंगला खरीदा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इस आलीशान संपत्ति की कीमत 14 करोड़ रुपये है। दस्तावेजों के अनुसार, इस सौदे पर 70 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई गई है। बंगले के कुल क्षेत्रफल में 2,226 वर्ग फीट का भूमि क्षेत्र और 2,194 वर्ग फीट का निर्मित क्षेत्र शामिल है, जिसके लिए 3 जून, 2024 को लेनदेन किया गया था।

30,000 है रजिस्ट्रेशन फीस Triptii Dimri Bought A Bungalow

आपको बता दें कि तृप्ति डिमरी ने 30,000 की रजिस्ट्रेशन फीस भी चुकाई है। दस्तावेजों के अनुसार यह प्रॉपर्टी बेचने वाले सेड्रिक पीटर फर्नांडीस और मार्गरेट एनी मैरी फर्नांडीस हैं। फिलहाल इस पर कमेंट के लिए उनसे बात नहीं की जा सकी है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक तृप्ति को भी जानकारी के लिए मेल किया गया लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं आया। वैसे अगर आम आदमी के हिसाब से देखा जाए तो 14 करोड़ में तो 14 अच्छे खासे फ्लैट लिए जा सकते हैं।

Read More:- Bado Badi Song: यूट्यूब ने डिलीट किया चाहत फतेह अली खान का बदो बदी सॉन्ग, एक महीने में मिल चुके थे 128 मिलियन व्यूज, जानिए क्या है वजह

जॉन अब्राहम ने भी की थी बंगले की डील Triptii Dimri Bought A Bungalow

दिसंबर 2023 में बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने मुंबई के खार इलाके में 5,416 वर्ग फीट का बंगला खरीदा था। इसमें 7,722 वर्ग फीट का लैंड एरिया शामिल है। इसकी कीमत 70.83 करोड़ रूपए है। फरवरी 2024 में मैकलॉड फार्मास्युटिकल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर गिरधारी लाल बावरी ने मुंबई के विले पार्ले इलाके में 7,000 वर्ग फीट में फैले 3,600 वर्ग फीट के बंगले को 101 करोड़ रूपए में खरीदा था।

कई सितारों का बांद्रा में है घर Triptii Dimri Bought A Bungalow

अब तृप्ति भी मुंबई के बांद्रा उपनगर में अपने लिए एक आलीशान घर खरीद चुकी हैं। उपनगर में कई बॉलीवुड हस्तियों का घर मौजूद है। तृप्ति का घर कार्टर रोड के पास स्थित है, जो एक पॉश इलाका है। जहां शाहरुख खान, सलमान खान, रेखा जैसे बॉलीवुड सितारे रहते हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी इसी इलाके में रहते हैं। ऐसे में अब अभिनेत्री अपने सह-कलाकार रणबीर कपूर की एक तरह से पड़ोसी भी बन चुकी हैं। अब प्रशंसक उन्हें सोशल मीडिया पर खूब बधाई दे रहे हैं।

‘पोस्टर बॉयज’ से रखा था बॉलीवुड में कदम Triptii Dimri Bought A Bungalow

आपको बता दें कि तृप्ति उत्तराखंड के एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने 2017 में फिल्म ‘पोस्टर बॉयज’ के साथ बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग की शुरुआत की थी। उसके बाद 2018 में फिल्म ‘लैला मजनू’ में उन्हें देखा गया, लेकिन 2020 में अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘बुलबुल’ में उनके काम को खूब सराहा गया। इसके बाद बाबिल खान के साथ फिल्म ‘कला’ के लिए भी उन्होंने वाहवाही लूटी। हालांकि, ‘एनिमल’ जैसी फिल्म ने उन्हें देशभर में मशहूर कर दिया।

We’re now on WhatsApp. Click to join

बॉयफ्रेंड के साथ छुट्टी मना रही हैं तृप्ति Triptii Dimri Bought A Bungalow

तृप्ति ने भले ही बिजनेसमैन सैम मर्चेंट के साथ अपने रिश्ते पर मुहर न लगाई हो, लेकिन उनके बीच बढ़ रहीं नजदीकियाें से हर कोई वाकिफ है। बहरहाल, वह सैम के साथ छुट्टी मना रही हैं। सोशल मीडिया पर पिछले दिनों दोनों ने एक-दूसरे को टैग कर हॉलिडे की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसके बाद उनकी डेटिंग की खबरें फिर तेज हो गई हैं। हालांकि, तृप्ति का नाम इससे पहले अनुष्का के भाई कर्णेश शर्मा से भी जुड़ चुका है।

इन फिल्मों में नजर आएंगी तृप्ति Triptii Dimri Bought A Bungalow

तृप्ति डिमरी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके हाथ में अब कई प्रोजेक्ट हैं। वह जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ ‘भूल भुलैया 3’ में दिखाई देने वाली हैं, जो दीपावली पर रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही वह विक्की कौशल और एमी के साथ ‘बैड न्यूज’ में नजर आएंगी, जो जुलाई में रिलीज की जाएगी। इन दोनों के अलावा वह ‘धड़क 2’ और ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button