मनोरंजन

Miss World 2024: 28 साल बाद इंडिया में हो रहा मिस वर्ल्ड का ग्रैंड फिनाले, होस्ट करेंगे Karan Johar

Miss World 2024: भारत में 28 सालों के बाद मिस वर्ल्ड का भव्य आयोजन हो रहा है। तो ऐसे में इसे खास बनाने के लिए जोरदार तैयारी की गई है। 27 साल पहले भारत के बेंगलुरू में इस प्रतियोगिता की मेजबानी की गई थी और अब एक बार फिर ये भारत में होने जा रहा है।

Miss World 2024: मिस वर्ल्ड के फिनाले में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी सिनी शेट्टी, जज करेंगे ये स्टार्स

9 मार्च की रात मिस वर्ल्ड 2024 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया जा रहा है। 28 सालों के बाद भारत को मिस वर्ल्ड की मेजबानी करने का मौका मिला है। इसलिए इस आयोजन को शानदार बनाने के लिए मुबंई का बेस्ट प्लेस बुक किया गया है। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस वर्ल्ड 2024 का ग्रैंड फिनाले रखा गया है जिसमें देश-विदेश के कई बड़े सेलिब्रिटीज शामिल होने वाले हैं।

71वें मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता की शुरुआत 20 फरवरी को हुई। अब 9 मार्च यानी आज की रात इसका फिनाले रखा गया है। भारत की तरफ से मिस इंडिया 2022 की विनर सिनी शेट्टी भारत को रिप्रजेंट कर रही हैं। लोग जानना चाहते हैं कि मिस वर्ल्ड 2024 का फिनाले कब और कहां देखा जा सकता है, तो चलिए आपको इसका जवाब देते हैं।

कब देखें ग्रैंड फिनाले लाइव?

मिस वर्ल्ड के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर इसकी जानकारी शेयर की गई है। इसके कैप्शन में लिखा है, ‘एक दिन जब 71वीं मिस वर्ल्ड का क्राउन किसी एक सिर पर पहना जाए। ये एक ऐतिहासिक पल होगा जिसे आपको मिस नहीं करना चाहिए। 71वीं मिस वर्ल्ड का क्राउन 9 मार्च की शाम 7 बजे जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में रखा गया है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Miss World (@missworld)

भारत को रिप्रेजेंट कर रहीं सिनी शेट्टी

इसका मतलब आप 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का लाइव टेलीकास्ट सोनी लिव पर IST शाम 7.30 बजे देख सकते हैं। भारत से इसे सिनी शेट्टी रिप्रेजेंट कर रही हैं जो मिस इंडिया 2022 की विनर रही हैं। इस शो को करण जौहर होस्ट करेंगे। इस शो में नेहा कक्कड़, शान और टोनी कक्कड़ भी परफॉर्म करेंगे।

Read More:- Jhalak Dikhhla Jaa Winner 2024: बिहार की मनीषा रानी ने झलक दिखला जा 11 का खिताब जीतकर तोड़ा रिकॉर्ड, मिली इतनी Prize Money

भारत में 28 साल बाद हो रहा आयोजन

आपको बता दें कि भारत में 28 सालों के बाद मिस वर्ल्ड का भव्य आयोजन हो रहा है। तो ऐसे में इसे खास बनाने के लिए जोरदार तैयारी की गई है। 27 साल पहले भारत के बेंगलुरू में इस प्रतियोगिता की मेजबानी की गई थी और अब एक बार फिर ये भारत में होने जा रहा है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

कौन करेगा जज?

जज पैनल में भी अलग-अलग फील्ड की देश की दिग्गज पर्सनालिटीज शामिल की गई हैं। इसमें क्रिकेटर हरभजन सिंह, फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला, सोशल वर्कर अमृता फणनवीस, मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की सीईओ जुलिया मोर्ले, एक्ट्रेस पूजा हेगड़े और कृति सेनन का नाम शामिल है।

कौन कर रहा होस्ट?

इस बार ये ग्रैंड कॉन्टेस्ट भारत में हो रहा है तो इसे होस्ट भी देश के नामी सेलेब्रेटी करण जौहर कर रहे हैं। करण जौहर को आपने भारत के कई बड़े शोज और इवेंट्स होस्ट करते हुए देखा होगा। अब इस इंटरनेशनल कॉन्टेस्ट को भी बॉलीवुड डायरेक्टर ही होस्ट कर रहे हैं। आपको बता दें कि करण जौहर के लिए ये बहुत ही खास दिन होने वाला है क्योंकि वह मिस वर्ल्ड मंच पर फिर एक बार वापसी करने के लिए तैयार हैं। वो पहले 2006 में जूरी सदस्य के रूप में दिखे हैं। वहीं इस शो में कई सारे इंडियन स्टार्स परफॉर्म भी करते नजर आएंगे। इसमें टोनी कक्कड़, नेहा कक्कड़ और शान जैसे स्टार्स के नाम शामिल हैं।

कहां पर देखें लाइव?

इस इवेंट को अगर आप घर बैठे लाइव देखना चाहते हैं तो इसे आप मिस वर्ल्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.missworld.com पर देख सकते हैं। इसके अलावा अगर आप किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस प्रतियोगिता को देखना चाहते हैं तो आप इसे शाम 7:30 बजे से सोनी लिव पर भी देख सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button