मनोरंजन

Sonakshi-Zaheer Wedding: सोनाक्षी सिन्हा ने रिसेप्शन पार्टी में पहना था इतना महंगा ड्रेस, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Sonakshi-Zaheer Wedding: सोनाक्षी सिन्हा के तीसरे वेडिंग ड्रेस की डिटेल्स भी सामने आ गई है जो कि उनकी दोनों साड़ियों से भी महंगी है। जहीर इकबाल संग केक काटते हुए एक्ट्रेस को अनारकली सूट में देखा गया।

Sonakshi-Zaheer Wedding: रिसेप्शन पार्टी में लाल अनारकली सूट में बला की खूबसूरत लग रहीं थीं सोनाक्षी

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अब मिसेज जहीर इकबाल बन गई हैं। एक्ट्रेस ने 23 जून को जहीर इकबाल संग सिविल मैरिज कर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब दोनों पति-पत्नी बन चुके हैं। वहीं शादी के बाद कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट की। Sonakshi-Zaheer Wedding इस दौरान न्यूली वेड कपल ने केक काटकर अपनी शादी का जश्न मनाया। इस दौरान जश्न का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं रिसेप्शन पार्टी कमें सोनाक्षी ने जो रेड कलर का अनारकली सूट पहना है उसकी कीमत लोगों को हैरान कर देने वाली है।

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने रजिस्टर्ड मैरिज के बाद मुंबई में शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने शिरकत की। फिलहाल कपल के इस फंक्शन की तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। Sonakshi-Zaheer Wedding जिसमें कपल एक-दूसरे पर प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच अब कपल का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों केक कटिंग के दौरान एक-दूजे संग डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

लाल अनारकली सूट में नजर आईं सोनाक्षी Sonakshi-Zaheer Wedding

वहीं वीडियो में न्यूली वेड कपल को आप केक काटते हुए देख सकते हैं। इस दौरान सोनाक्षी लाल अनारकली सूट में नजर आ रही हैं। वैसे तो एक्ट्रेस ने अपनी रिसेप्शन पार्टी में रेड साड़ी पहना हुआ था। लेकिन पार्टी के वक्त उन्होंने उसे चेंज करके सूट पहन लिया था। रेड कलर के हैवी वर्क वाले अनारकली सूट में एक्ट्रेस एकदम बला की खूबसूरत लग रही हैं। वहीं सामने आए इस वीडियो में सोनाक्षी और जहीर बेहद खूश लग रहे हैं। दोनों ने केक काटने से पहले दबंग फिल्म के गाने ‘मस्त-मस्त दो नैन’ पर जमकर रोमांटिक डांस भी किया।

Read More:- Sonakshi Zaheer Marriage: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ने शादी के लिए क्यों चुनी 23 जून की डेट? कपल ने सोशल मीडिया पर किया खुलासा

हर कोई कर रहा था सूट की तारीफ Sonakshi-Zaheer Wedding

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रेड कलर के हैवी वर्क वाले अनारकली सूट में मुगल फ्लावर मोटिफ जड़े थे, जो सूट को अट्रैक्टिव बना रहा था। अभिनेत्री ने अपने लुक को लाल चूड़ा, ग्रीन एमराल्ड ज्वेलरी और बालों में गजरा से अपना लुक पूरा किया था, जिसे उन्होंने अपने रेड साड़ी लुक के साथ भी स्टाइल किया था। एक्ट्रेस का जैसे ही ये लुक वायरल हुआ, हर कोई उनके सूट की तारीफ करने लगा।

2 लाख 55 हजार का था अनारकली सूट Sonakshi-Zaheer Wedding

इस बीच लोगों को पता चल गया कि अभिनेत्री का ये सुंदर आउटफिट कितने का है। दरअसल उनका ये खूबसूरत अनारकली सूट जानी-मानी फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे के कलेक्शन से लिया गया है। उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर इस सूट का प्राइस 2 लाख 55 हजार रुपये का है। यानी सिर्फ एक वेडिंग फंक्शन के लिए अभिनेत्री ने करीब ढाई लाख रुपये खर्च किये हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज के वक्त चिकनकारी व्हाइट साड़ी पहनी थी, जो 44 साल पुरानी थी।

We’re now on WhatsApp. Click to join

रिसेप्शन में शामिल हुए ये सितारे Sonakshi-Zaheer Wedding

ये साड़ी उनकी मां पूनम सिन्हा की थी जो उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के साथ शादी के वक्त पहना था। अभिनेत्री ने कुंदन की ज्वेलरी से अपने लुक को पूरा किया था। न्यूड मेकअप और जूड़े में वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। वहीं रिसेप्शन के दौरान सोनाक्षी को रेशम रॉ मैंगो साड़ी में देखा गया था। जिसमें ज़री वर्क के साथ ‘चांद बूटे’ बने हुए थे। दरअसल इस साड़ी की कीमत 79,800 रुपए बताई गई है। सोनाक्षी और जहीर के रिसेप्शन में सलमान खान से लेकर रेखा, अदिति राव हैदरी, अनिल कपूर, रवीना टंडन, काजोल, आदित्य रॉय कपूर और तब्बू जैसे स्टार्स तक शामिल हुए थे।

कौन हैं सोनाक्षी के पति जहीर इकबाल? Sonakshi-Zaheer Wedding

जहीर इकबाल एक बिजनेसमैन फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता इकबाल रतांसी एक जाने-माने ज्वेलर और बिजनेसमैन हैं। जहीर के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2019 में फिल्म ‘नोटबुक’ से डेब्यू किया था। पहली बार सोनाक्षी ने जहीर के साथ फिल्म ‘डबल एक्सल’ में काम किया था। हालांकि दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। जिसके बाद पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर इन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया। वहीं लगभग सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल फाइनली अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button