मनोरंजन

जाने बॉलीवुड के 5 बेस्ट भाई-बहन जोड़ी के बारे में, जो पर्दे पर कभी नहीं दिखे साथ

जाने बॉलीवुड की बेस्ट भाई-बहन जोड़ी के बारे में


हमारे बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार हैं जो बड़े पर्दे पर खूब धूम मचा रहे हैं और उनके भाई-बहन भी इसी बॉलीवुड इंडस्ट्री का  हिस्सा है. लेकिन ऐसा देखने को बहुत कम मिलता है जब दोनों एक साथ पर्दे पर नजर आएं. भले आपको इन भाई बहनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साथ दिख जाती होगी लेकिन अक्सर ये भाई-बहन पर्दे से दूर रहते है.  तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड सितारों के बारे में बतायेगे, जो भाई-बहन बॉलीवुड का हिस्सा तो है लेकिन फिर भी कभी पर्दे पर दोनों साथ नजर नहीं आते.

 

प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा: प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा दोनों कजिन सिस्टर है.  एक तरफ प्रियंका चोपड़ा  बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है वही दूसरी तरफ परिणीति चोपड़ा अपने बॉलीवुड करियर पर ही फॉक्स कर रही है. प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा दोनों एक दूसरे को खूब पसंद करती है और एक दूसरे के काम को भी सहराती हैं लेकिन उसके बाद भी आज तक दोनों ने पर्दे पर साथ काम नहीं किया है.

 

और पढ़ें: बिग बॉस के घर से निकलते ही खुली निक्की तंबोली की किस्मत, मिला पहला काम

 

arjun kapoor and sonam kapoor
Image source – India Today

अर्जुन कपूर और सोनम कपूर: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और सोनम कपूर भी कजिन भाई बहन है. अर्जुन कपूर बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना के बेटे हैं तो वही सोनम कपूर बोनी कपूर के छोटे भाई और बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर की बेटी हैं.  दोनों भाई बहिन बेहद करीब है लेकिन दोनों ने आज तक एक पर्दे पर काम नहीं किया है. आप दोनों को अक्सर साथ में  पार्टी करते हुए देख सकते हैं. लेकिन पर्दे पर अब तक ये जोड़ी साथ में नजर नहीं आई है.

 

करीना कपूर और रणबीर कपूर: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कपूर खानदान एक ऐसा नाम है जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई हुई है. बॉलीवुड हसीना करीना कपूर और बॉलीवुड के चॉक्लेटी हीरो रणबीर कपूर दोनों की एक्टिंग बेहद मशहूर है. लेकिन क्या आपको पता है दोनों इतने मशहूर होने के बाद भी अभी तक एक पर्दे पर साथ में नजर नहीं आये है.

 

पूजा भट्ट, आलिया भट्ट और इमरान हाशमी: क्या आपको पता है बॉलीवुड के सीरियल किसर यानि की इमरान हाशमी  अभिनेत्री पूजा भट्ट के भाई है. इतना ही नहीं इमरान हाशमी बॉलीवुड की उभरती एक्ट्रेस आलिया के भी भाई लगते है. लेकिन  अभी तक इन तीनों भाई बहनों को किसी भी फिल्म में एक साथ नहीं देखा गया है.

 

सनी देओल, बॉबी देओल और अभय देओल: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल, बॉबी देओल और अभय देओल तीनों भाई है लेकिन अभी तक सनी देओल और अभय देओल किसी भी फिल्मी पर्दे पर एक साथ नजर नहीं आए. वही अगर हम बात करें सनी देओल, बॉबी देओल की तो इन दोनों ने साथ में तीन फिल्मे की है.

 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button